5 Dariya News

दिग्विजय सिंह ने काटा बवाल: बोले- NSA डोभाल का बेटा पाकिस्तानी पार्टनर के साथ कंपनी चलाता है

मध्यप्रदेश के पूर्व CM Digvijay singh ने NSA Ajit Doval पर लगाए गंभीर आरोप, मांगा जवाब

5 Dariya News

भोपाल 21-Jul-2022

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व CM Digvijay singh अकसर अपने बयानों और कारनामों के कारण चर्चा में रहते हैं। आज फिर से दिग्विजय सिंह ने सबको चौंकाने वाली बात कही है।  उन्होंने NSA अजीत डोभाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- अजीत डोभाल का बेटा एक पाकिस्तानी पार्टनर के साथ कंपनी चला रहे हैं।

Digvijay singh ने एक नहीं दो ट्वीट के जरिए ये दावा किया है। साथ ही उनसे सफाई की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- Ajit Doval का बेटा Vivek Doval एक ब्रिटिश नागरिक हैं, सिंगापुर में रहते हैं और केमैन आइलैंड्स में एक पाकिस्तानी पार्टनर के साथ कंपानी चलाते हैं। 

“अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल एक ब्रिटिश नागरिक हैं, सिंगापुर में रहते हैं और केमैन आइलैंड्स में एक पाकिस्तानी पार्टनर के साथ कंपनी चलाते हैं।”
1/n @INCIndia @PMOIndia

— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 21, 2022

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिग्विजय सिंह के अरोपों का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। दिग्विजय सिंह इसके बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भक्तों के बच्चे सड़कों पर हिंदू-हिंदू चिल्ला रहे हैं और मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। 

अजीत डोभाल जी यह आरोप लग रहा है। आप एक काबिल पुलिस अधिकारी रहे हैं और आपकी देश भक्ति पर हमें कोई शक नहीं है लेकिन ऐसी खबरों का आपको खंडन करना चाहिए। दिग्विजय को इस ट्वीट के बाद ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग ट्वीट पर अमर्यादित टिप्पणी भी कर रहे हैं। साफ शब्दों में कहें तो फिलहाल इन आरोपों का अभी तक सबूत सामने नहीं आया है। लेकिन अब ये देखना रोचक होगा कि क्या NSA की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर वार करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह डोभाल पर ही सवाल उठाएंगे, जाकिर नायक उन्हें शांतिदूत नजर आते हैं। ये दिग्विजय सिंह जैसे नेता हैं जो क्या बोलते हैं, कब बोलते हैं और कैसे बोलते हैं, सबको पता है।