5 Dariya News

NEET धात्राओं की आपबीती, बोली- दुपट्टा नहीं था तो खुद को बालों से ढका, हमारे इनरवियर भी उतारे

NEET के एग्जाम में किसी तरह के गहने या मेटेलिक सामान पर रोक है, लेकिन कहीं भी ये नहीं कहा गया है कि मेटेलिक हुक वाले कपड़ों पर भी प्रतिबंध है। ऐसे में केरल में जो हुआ, उस पर अब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

5 Dariya News

केरल (Kerala) 20-Jul-2022

केरला के कोल्लम (Kollam) में 17 जुलाई को नीट का पेपर (NEET UG 2022 Exam) देने गईं छात्राओं के साथ की गई बदसलूकी को लेकर विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। दरसअल इस मामले में मार्तोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) में NEET परीक्षा से पहले जांच के नाम पर लड़कियों के इनरवियर उतरवाए गए थे। इनमें से एक छात्रा के पिता ने FIR कराई है। आपको बता दें इस मामले में अभी तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। उधर, इस घटना के विरोध में आज केरल और राज्य के बाहर कई जगहों पर प्रदर्शन हुए।

लड़कियों ने बताई दर्दभरी आपबीती कहानी 

जिन लड़कियों के साथ इस तरह का सलूक किया गया उन में से एक छात्रा ने पनि आप बीती मीडिया को सुनाई।  छात्रा ने कहा, '3 घंटे तक पेपर देते समय हम घबराए हुए थे। हमारी मानसिक हालत अस्थिर थी। हमारे इनरवियर उतरवा लिए गए थे। हमारे पास दुपट्टा नहीं था और हम लड़कों के साथ बैठकर परीक्षा दे रहे थे। हमें अपने बालों से खुद को ढंकना पड़ा। यह सब बहुत बुरा एक्सपीरिएंस था।'

अधिकारियों ने बोला ब्रा हाथ में लो और निकलो यहां से 

छात्रा ने आगे बताया कि “जब पेपर खत्म हुआ और सभी लड़कियां वहां पहुंची। वे घबराई हुईं थी, कि पता नहीं इनरवियर मिलेंगे या नहीं। जैसा डर था कुछ लड़कियों के साथ हुआ भी वैसा। उनके इनरवियर उन्हें नहीं मिले। मैं शायद किस्मत वाली थी जो मेरे अंडरगारमेंट्स मिल गए। लेकिन एक लड़की को नहीं मिला, जिसके बाद वह रोने लगी। उसका रोना सुनकर वहां मौजूद अधिकारी पूछने लगे कि वह रो क्यों रही है। उन्होंने हमसे कहा कि यह जांच प्रक्रिया का हिस्सा है।”

इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह थी कि “हमसे कहा गया कि हम अपने इनरवियर हाथ में लेकर ही एग्जाम सेंटर से बाहर चले जाएं, लेकिन हम सभी लड़कियां नहीं मानीं और फिर से उसी रूम में जाकर इनरवियर पहने। इसके बाद ही हम सेंटर से बाहर निकले।”

ये था पूरा मामला 

17 जुलाई, 2022 को परीक्षा देने पहुंची छात्राओं की चेकिंग के दौरान ब्रा में लगे हुक की वजह से मेटल डिटेक्टर की बीप बज रही थी, जिसके बाद उनके अंडरगारमेंट्स उतरवा लिए गए। इस तरह की हरकत से छात्राओं को शर्मिंदगी झेलने पढ़ी. 

छात्राओं ने इस मामले में  ब्रा निकालने से मना किया, तो महिला कर्मचारी ने एग्जाम में बैठने से मना कर दिया। आरोप है कि लड़कियों से जींस उतारने को भी कहा गया। छात्राओं ने बताया कि जब वे पेपर देकर बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि सबके अंडरगारमेंट्स इधर-उधर रखे हैं। उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। जिसके बाद एक छात्रा के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की।

5 लोगों को किया गिरफ्तार 

सबसे पहले जब एक छात्रा घर आई तो उसने ये सारी बात अपने पिता को बाटी जिसके बाद छात्रा के पिता ने इस मामले में FIR दर्ज कर दी. जिसके बाद पुलिस ने पांच महिलाओं को अरेस्ट किया है। इनमें से तीन महिलाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से हैं, जबकि दो कॉलेज से ही। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। NTA ने भी जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। वहीं, विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और केरल के कई जनप्रतिनिधि इस मामले लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से मुलाकात की है। 

 2017 में भी NEET में ऐसा ही एक विवाद हुआ था?

मई 2017 में केरल में NEET के एक परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कुछ फीमेल कैंडिडेट्स के इनरवियर उतरवाने के मामले में 4 महिला टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय NEET की परीक्षा CBSE करवाती थी।

अभी इस तरह की हरकत के बाद लोगों में, विरोध-प्रदर्शन भी बढ़ता जा रहा है।