5 Dariya News

बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

5 Dariya News

ढाका 20-Jul-2022

बांग्लादेश के बारीसाल शहर में बारीसाल-पटुआखली राजमार्ग पर बुधवार को एक मिनी बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। 

बेकरगंज पुलिस के ओसी अलाउद्दीन मिलन ने कहा कि पीड़ितों, ऑटोरिक्शा में सवार सभी लोगों की पहचान की जानी बाकी है। घायलों को बारीसाल शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।