5 Dariya News

मूसेवाला के हत्यारों का खात्मा... पुरानी हवेली में एनकाउंटर खत्म, पुलिस ने 4 शूटरों मार गिराया

Amritsar में Attari border के पास पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ खत्म, सभी शार्प शूटर हुए ढेर

5 Dariya News

अमृतसर 20-Jul-2022

Amritsar में Attari border के पास चल रहे एनकाउंटर में पंजाब को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब पुलिस और Sidhu Moose Wala के कातिलों के बीच चल रहे एनकांउटर में पुलिस ने सभी गैंगस्टरों को मार गिराया है। अब एनकाउंटर खत्म हो चुका है और पुरानी हवेली पर पुलिस ने कब्जा कर लिया है।

खबर है कि शार्प शूटर मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा को पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है। ये दोनों Sidhu Moose Wala कांड में शामिल थे। इन्होंने सिद्धू पर गोलियां चलाई थी। एनकांउटर के बाद पुलिस ने AK-47 बरामद कर ली है। इसी हथियार से मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी।

वहीं मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पर भी AK-47 से फायरिंग की थी। इस मुठभेड़ में पंजाब पुलिस के 2 जवान घायल हो गए थे वहीं एक पत्रकार को भी गोली लगने की खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे राज्य से पंजाब पुलिस के जवान बुलाकर दोनों शार्प शूटर्स की घेराबंदी की गई थी। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सरहद से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है। शार्प शूटर एक कमरे में छुपकर पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे। 

पहले शार्प शूटर्स को सरेंडर करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने 4.30 घंटे तक चले एनकाउंटर में सभी गैंगस्टरों को मार गिराया।  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया था कि Sidhu Moose Wala की हत्या करने वाले जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। जून के अंत तक वह तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला है। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छिपा रखा था। शार्पशूटर मन्नू और रूपा 21 जून को मोगा के समालसर में दिखे थे। यहां दोनों चोरी की बाइक पर जाते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए। इसके बाद पुलिस इनके पीछे लग गई।