5 Dariya News

अब रिस्क नहीं लूंगा, हमारे जवानों के पास वो हथियार होंगे जिनके बारे में दुश्मन सोच भी नही सकेगा

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सैनिकों के लिए की बड़ी घोषणा.. बोले- मेरे जवानों के पास ऐसे हथियार होंगो जो दुनिया के किसी सैनिक ने नहीं देखे होंगे

5 Dariya News

नई दिल्ली 19-Jul-2022

भारत के जवानों के पास ऐसे हथियार होंगे जो दुश्मनों ने कभी सोचे भी नहीं होंगे। ये कहना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। PM ने नेवी और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के सेमिनार में ये बात कही और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। मोदी ने  कहा- मैं अपने सैनिकों को लेकर रिस्क नहीं ले सकता।

कब तक हम वही हथियार इस्तेमाल करने का रिस्क लेंगे जो दुनिया में बाकी लोगों के पास भी हैं। ये बुद्धिमानी नहीं है कि दुनिया में दस लोगों के पास जिस तरह के औजार-हथियार हैं, वही औजार लेकर मैं अपने जवान को मैदान में उतारूं। हो सकता है कि हमारे जवान की ट्रेनिंग अच्छी होगी और वह उस औजार का ज्यादा अच्छा इस्तेमाल करके निकल जाए। लेकिन मैं कब तक यह रिस्क लेता रहूंगा। 

जो हथियार दूसरे देश की सेना के पास है वैसा ही हथियार लेकर मेरा जवान क्यों जाएगा। उसके पास में वह होगा जो दुश्मन ने कभी सोचा भी नहीं होगा। वो समझे उससे पहले उसका खात्मा हो जाएगा। PM Narendra Modi ने कहा कि यह मिजाज सिर्फ फौजियों को तैयार करने के लिए नहीं है ये मिजाज उस पर भी डिपेंड करता है कि उसके हाथ में कौन सा हथियार है।

बातों बातों में मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा-  भारत का डिफेंस सेक्टर आजादी से पहले भी काफी मजबूत हुआ करता था। आजादी के समय देश में 18 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री थी। जहां आर्टिलरी गन सहित कई तरह के सैनिक साजो सामान बना करते थे । दूसरे विश्व युद्ध में रक्षा उपकरणओं के हम एक अहम सप्लायर थे।  फिर ऐसा क्या हो गया कि हम एक समय में सबसे बड़े इंपोर्टर बन गए। आजादी के बाद पहले डेढ़ दशक में हमने नई फैक्ट्री तो बनाई नहीं। पुरानी भी अपनी क्षमता खोती गई। 

हमारे युवाओं के लिए विदेश में तो अवसर हैं लेकिन देश में अवसर सीमित थे। सेना को राइफल जैसे सामान्य अस्त्र के लिए भी विदेश में निर्भर रहना पड़ा। फिर आदत हो गई। उस आदत को बाहर निकालने के लिए एक तरह से मनोवैज्ञानिक सेमिनार भी करना पड़ेगा। अब देश आत्मनिर्भर हो रहा है। इसलिए अब दूसरों पर निर्भर रहने की आदत को जल्द से जल्द बदलना होगा।