दिल्ली के सीलमपुर में बवाल: कांवड़ियों के शिविर के पास मिला मांस का टुकड़ा.. रोड़ पर उमड़ी भीड़
Kanwar 2022 दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। कांवड़ियों का आरोप है कि उनके कैंप पर कोई टुकड़ा फेंका गया जो मांस जैसा दिख रहा था। इससे वो नाराज हो गए थे। जिस वजह से रोड पर भीड़ उमड़ गई.
5 Dariya News
नई दिल्ली 19-Jul-2022
Kanwar 2022: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कांवड़ियों ने रोड़ पर जाम लगा दिया। इस खबर की सुचना मिलते ही पुलिस यहां पहुंच गई. कांवड़ियो का आरोप है कि किसी ने मांस का टुकड़ा शिविर के पास फेंका है, इससे वो नाराज हो गए। ऐसी सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन मौके पर पहुंच गए।कांवड़ियों द्वारा लगाए गए आरोप की किसी ने उनके शिविर पर मांस का टुकड़ा फेंका है इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई कि वह मांस का दुकड़ा है या कोई अन्य चीज लेकिन इस वजह से सड़क पर लंबा जाम जरूर लग गया.
पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियो से अनुरोध किया कि वो सड़क को खाली करें, जाम न लगाएं। जिसने भी माहौल को खराब करने की कोशिश की है, पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। पुलिस उपायुक्त के समझाने बुझाने के बाद सड़क पर बैठे कांवड़िये वहां से हट गए थे और पुलिस की टीमें जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थीं।
ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2022: जानिए कब से शुरू होगी सावन की कांवड़ यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?
आपको बता दें हर साल सीलमपुर टी प्वाइंट पर कांवड़ कैंप लगाया जाता है। इस कांवड़ कैंप को लेकर पुलिस प्रशासन हमेशा ही अलर्ट मोड़ पर रहता है। सीलमपुर में मुस्लिम आबादी की बहुतायत है इस वजह से पुलिस यहां खास सावधानी बरतती है। हर बार किसी न किसी दिन यहां का माहौल ऐसे ही खराब होने की अफवाहें भी उड़ा दी जाती है। वैसे यहां के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद की ओर से भी एक कैंप लगाया जाता है जिसमें कांवड़ियों का स्वागत भी किया जाता है। ये कैंप सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता था।
यहाँ हमेशा पुलिस तैनात रहती है ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो सके इसलिए पुलिस के आला अधिकारी भी यहां के लिए हमेशा ही अलर्ट रहते हैं।