Drone Varuna: भारत ने बनाया पहला ऐसा ड्रोन जो इंसानों को बिठाकर उड़ने के लिए है तैयार
Drone Varuna:भारत ने बनाया पहला ऐसा ड्रोन बनाया जो इंसानों को उठाकर उड़ने में सक्षम है. इसे भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया है. शुरुआत में इसे सामानों के परिवहन में इस्तेमाल किया जाएगा जिसके बाद ये इंसानों के परिवहन के लिए उपयोग किया जाएगा।
5 Dariya News
नई दिल्ली 19-Jul-2022
Drone Varuna : भारत देश अब टेक्नोलॉजी के मामले में काफी हद तक आगे बढ़ रहा है ऐसे में भारतीय रक्षा स्टार्टअप सागर डिफेंस ने देश का पहला ऐसा ड्रोन बनाकर तैयार कर दिया है, जो एक इंसान को लेकर उड़ सकता है. ये पूरी तरह से इसे रिमोटली ऑपरेट किया जाता है. इंसान को सिर्फ इसमें बैठना होगा. इसके अलावा उसे कुछ नहीं करना है. उसे ड्रोन एक जगह से दूसरी जगह ले जाएगा.सागर डिफेंस के संस्थापक और सीईओ निकुंज पराशर ने बताया कि हमने अपने ड्रोन के परफॉर्मेंस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को दिखाया जाएगा. आज शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचेंगे और तब वरुणा उड़ान भरेगा। आपको बता दें कि यह देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन कैरींग प्लेटफॉर्म (India's First Electronic Human Carrying Platform) है. फिलहाल यह जमीन से दो मीटर ऊपर तक ही उड़ सकता है. और इसके लिए किसी पायलट की भी जरूरत नहीं है.
🔴Land based trials of "#Varuna Pilotless Drone" has started, sea trials in October. #IndianNavy to procure 30 units for frontline warships. Sagar Defence Engineering is confident to complete delivery in 18 months. pic.twitter.com/wYnx3eIZhO
इसे भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए तैयार किया गया है. ताकि सामानों का परिवहन आसानी से हो सके. इस ड्रोन का नाम वरुण (Drone Varuna) है. इसमें चार ऑटोपायलट मोड हैं. ये इसे उड़ने में मदद करते हैं और यदि इसके कुछ रोटर खराब भी हो जाएं तब भी. जमीन पर इसका ट्रायल हो चुका है, हम अगले तीन महीने में इसका समुद्री ट्रायल करेंगे.
फिलहाल अभी इसके टेस्ट चल रहे हैं जिससे अभी तक इस बात की पुष्टि हो चुकी है की इस ड्रोन में सामान को रखकर एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से पहुंचाया जा सकता है या किसी मरीज को हॉस्पिटल तक ले जाया जा सकता है. इसकी रेंज कुल 25 किलोमीटर तक की है. यह सासनी 130 किलोमीटर तक का वजन उठाकर एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए पूरी तरह से सक्षम है.