5 Dariya News

सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बयान से पूरे देश में बवाल, भगत सिंह को कह दिया आतंकवादी, वजह भी बताई

Bhagat Singh को आतंकवादी कहकर बुरे फंसे सांसद Simranjit Singh Mann.. AAP मंत्री Gurmeet Singh Meet Hayer ने कहा- जनता कभी माफ नहीं करेगी

5 Dariya News

करनाल 16-Jul-2022

संगरूर के सांसद Simranjit Singh Mann ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी Bhagat Singh को 'आतंकवादी' कहा है। उनके इस बयान पर पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया है। पूरे देश में इस विवादित बयान की चर्चा हो रही है और खूब विरोध हो रहा है। पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि Simranjit Singh Mann के बयान से करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

वहीं Simranjit Singh Mann ने इस बयान के पीछे वजह भी बताई है। दरअसल, करनाल में पत्रकारों ने सिमरनजीत सिंह मान से पूछा कि उन्होंने अतीत में Bhagat Singh को 'आतंकवादी' क्यों कहा था, जबकि वह तो देश के लिए शहीद हुए थे। इस पर मान ने जवाब दिया क‍ि समझने की कोशिश कीजिये। सरदार Bhagat Singh ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी को मारा था, उन्होंने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नन सिंह की हत्या की थी। उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था। अब आप ही बताइए भगत सिंह आतंकवादी थे या नहीं।

भगत सिंह को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद पंजाब में सियासत गरमाई हुई है। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सिमरनजीत सिंह मान से उस टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की है जिसने लोगों की भावनाओं को आहत किया है और स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया है। वहीं पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री Gurmeet Singh Meet Hayer ने घोषणा करते हुए कहा कि आप सरकार भगत सिंह को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए शहीद का दर्जा देगी। साथ ही मीत मेयर ने सिमरनजीत सिंह मान से उनके विवादित बयान के लिए पंजाब की जनता से माफी मांगने को कहा है।

अब बता करते हैं सिमरनजीत सिंह मान की। आखिर Simranjit Singh Mann है कौन? सिमरनजीत सिंह मान  शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भी हैं। संगरूर से उपचुनाव जीतने वाले मान लगातार विवादित बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहे हैं। जब वो उपचुनाव में जीते थे तब उन्होंने अपनी जीत का श्रेय खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिया था। सिमरजीत सिंह मान ने कहा था, यह जीत हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं और संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की तालीम की जीत है। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह संसद में कश्मीर में भारतीय सेना के अत्याचारों के मुद्दों को उठाएंगे।