5 Dariya News

आयरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 1 रन से जीता तीसरा वनडे मैच

5 Dariya News

मलाहाइड (डबलिन) 16-Jul-2022

न्यूजीलैंड ने डबलिन में आयोजित तीसरे वनडे मुकाबले में आयरलैंड को एक रन से हराया। शुक्रवार को तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 360 रन का स्कोर बनाया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 359 रन बना सकी, जिसके चलते महज 1 रन के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। 

हैरी टेक्टर और पॉल स्टर्लिग ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 150 गेंदों में 179 रन की साझेदारी की, जिसने आयरलैंड के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। एक तरफ स्टर्लिग ने जहां 103 गेंद पर 120 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे तो वहीं 5 छक्के लगाने में सफलता पाई। 

What a game of cricket at Malahide with @cricketireland! Blair Tickner defends 10 runs from the 50th over to clinch a 3-0 series win against Ireland. Scorecard | https://t.co/y9efspGmBS #IREvNZ #IREvNZ pic.twitter.com/gd3cYMAxm5

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) July 15, 2022

वहीं दूसरी ओर हैरी टेक्टर ने 106 गेंद पर 108 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 126 गेंदों में 115 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं हेनरी निकोल्स ने 54 गेंदों में 79 रन बनाए। 

पूरी टीम ने मिलकर 360 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कया। जोश लिटिल ने मैच में आयरलैंड की ओर से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। वहीं एक-एक विकेट क्रेग यंग, कर्टिस कैंफर और गरेथ डलानी ने भी लिए। 

आयरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। बता दें, सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने एक विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मैच में 3 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।