5 Dariya News

स्पेन में लू चलने के पहले 3 दिनों में 84 लोगों की मौत

5 Dariya News

मैड्रिड 16-Jul-2022

कार्लोस थ्री स्वास्थ्य संस्थान ने कहा कि स्पेन में आई भीषण गर्मी से चौरासी लोगों की मौत हो गई है, यह जानकारी स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दी है। 10-12 जुलाई को हुई सभी मौतों के लिए देश के बड़े हिस्से में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक की भीषण गर्मी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। 

देश के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अगले सप्ताह भी लू चलने का अनुमान है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा, यह स्पेन में साल की दूसरी बड़ी गर्मी की लहर है। 

पहली लहर 11 जून से 20 जून तक चली। अधिकारियों की सलाह है कि लोग खूब पानी पिएं, अत्यधिक व्यायाम से परहेज करें और जितना हो सके घर के अंदर ही रहें।