5 Dariya News

वेस्टइंडीज टी20 के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह बाहर

5 Dariya News

मुंबई 14-Jul-2022

भारत ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई से त्रिनिदाद में शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में चोट के कारण कोहली बाहर थे, उन्हें कैरेबियन में टी20 के लिए भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में यह उल्लेख नहीं किया है कि चोट के कारण उन्हें आराम दिया गया है या कोई और वजह है। 

Rohit Sharma (C), I Kishan, KL Rahul*, Suryakumar Yadav, D Hooda, S Iyer, D Karthik, R Pant, H Pandya, R Jadeja, Axar Patel, R Ashwin, R Bishnoi, Kuldeep Yadav*, B Kumar, Avesh Khan, Harshal Patel, Arshdeep Singh.

*Inclusion of KL Rahul & Kuldeep Yadav is subject to fitness.

— BCCI (@BCCI) July 14, 2022

वहीं, तेज गेंदबाज बुमराह और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी नाम टीम में नहीं है। टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे, जबकि के.एल. राहुल और कुलदीप यादव, जो चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से चूक गए थे, उन्होंने वापसी की है। 

हालांकि, टीम में उनका शामिल होना फिटनेस पर निर्भर करता है। बीसीसीआई ने कहा, "राहुल और कुलदीप यादव को शामिल करना फिटनेस पर निर्भर करता है।"इस बीच, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत, जिन्हें वनडे टीम से आराम दिया गया है, लेकिन वह टी20 में खेलेंगे। 

टीम में अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन की वापसी भी हुई है, जिन्होंने पिछले नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद से भारत की टी20 टीम में जगह नहीं बनाई है। सफेद गेंद के टीम से लंबे अंतराल के बाद अश्विन ने पिछले साल टी20 विश्व कप में वापसी की थी, लेकिन तब से वह नियमित रूप से टीम में नहीं रहे हैं, चोटों के कारण भी उनका टीम से दूर रहना एक समस्या का कारण रहा है, उनकी वापसी से स्पिन विभाग को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें कुलदीप, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। 

आईपीएल में सबको प्रभावित करने वाले उमरान मलिक, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन, जो इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे, उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को उनके प्रभावशाली डेब्यू के बाद ईनाम दिया है, जिसमें उन्हें भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल के साथ सीम गेंदबाजी विभाग में शामिल किया गया है। 

आयरलैंड में अपना टी20 डेब्यू करने के बाद, मलिक इंग्लैंड में हाल ही में समाप्त हुई टी20 श्रृंखला का भी हिस्सा थे, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था। नॉटिंघम में अपने मैच में उन्होंने अपने चार ओवरों में 56 रन देकर 1 विकेट लिया। 

दूसरी ओर, शुरूआती टी20 में एक प्रभावशाली शुरूआत करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे। भारत कैरेबियाई दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। भारत ने पहले वनडे टीम का चयन किया था, जिसका नेतृत्व नियमित सदस्यों की अनुपस्थिति में शिखर धवन करेंगे। 

पहला टी20 त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा, उसके बाद अन्य दो मैच सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेले जाएंगे। श्रृंखला का समापन फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले जाने वाले अंतिम दो मैचों के साथ होगा। 

5 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।