5 Dariya News

श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक की मौत, 84 घायल

5 Dariya News

कोलंबो 14-Jul-2022

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक युवक की मौत हो गई और 84 अन्य घायल हो गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे, जिसके बाद सांस लेने में तकलीफ के कारण 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 

घायलों में वे प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं जो प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर थे और साथ ही वे जो बुधवार शाम को संसद के बाहर जुटे थे। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया था, जिससे और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। 

सरकार ने कोलंबो जिले में 14 जुलाई (गुरुवार) दोपहर 12 बजे से 15 जुलाई (शुक्रवार) सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। द्वीप राष्ट्र में भोजन और ईंधन की कमी को लेकर महीनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। संकटग्रस्त देश में महंगाई 50 फीसदी से ज्यादा है।