5 Dariya News

रियो डी जनेरियो में गोलीबारी में 6 की मौत, 2 घायल

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो 13-Jul-2022

ब्राजील के दूसरे सबसे बड़े शहर रियो डी जनेरियो के एक फेवेला में पुलिस अधिकारियों और कथित अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रियो डी जनेरियो सिविल पुलिस ने कहा कि यह घटना मंगलवार सुबह रियो डी जनेरियो के उत्तरी क्षेत्र में मंगुइनहोस के फेवेला में हुई, जब एजेंटों के एक समूह को गोली मार दी गई। 

जब पुलिस बल मौके पर पहुंचे, तो वहां भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और दो घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में ट्रेन सेवा भी बाधित हो गई।