5 Dariya News

कैलिफोर्निया: '7-इलेवन स्टोर' की 4 दुकानों पर गोलीबारी, 2 की मौत, 3 घायल

5 Dariya News

लॉस एंजेलिस 12-Jul-2022

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में '7-इलेवन स्टोर' की चार दुकानों पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यह घटना ब्रे, ला हाब्रा, सांता एना और ऑरेंज काउंटी शहर में हुई। ब्रे पुलिस विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह लगभग 4:18 बजे '7-इलेवन स्टोर' में गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

वहीं, समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ला हाब्रा पुलिस विभाग ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि उनके अधिकारियों ने सुबह करीब 4:55 बजे '7-इलेवन स्टोर' में हुई डकैती पर कार्रवाई की। वहीं घटनास्थल से 2 घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों पीड़ितों को बंदूक की गोली लगी थी। 

Shootings at six 7-Eleven stores in a string of robberies leave two dead in Californiahttps://t.co/nBEseVW2AJ

— TIME (@TIME) July 12, 2022

इसके अलावा, सांता एना पुलिस विभाग ने कहा कि यहां तड़के 3:25 बजे '7-इलेवन स्टोर' में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि ब्रे, ला हाब्रा और सांता एना शहरों में हुई गोलीबारी की घटना आपस में जुड़ी हो सकती हैं। पुलिस ने संदिग्ध की एक तस्वीर जारी की है। जिसकी वे तलाश कर रहे हैं। 

इसके अलावा, चौथी घटना ऑरेंज काउंटी से सामने आई, यहां '7-इलेवन स्टोर' में एक ग्राहक को लगभग 1:50 बजे गोली मार दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सबूत न मिलने की स्थिति में चौथी घटना को बाकी तीन गोलीबारी घटनाओं से नहीं जोड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे अतिरिक्त सुरक्षा सावधानी बरतने के लिए अन्य '7-इलेवन स्टोर' को अलर्ट करेंगे।