5 Dariya News

अशोक स्तंभ का अनावरण मोदी ने क्यों किया? ये स्पीकर का हक है.. PM लोकसभा के मुखिया नहीं: ओवैसी

Asaduddin Owaisi ने PM Narendra Modi को फिर घेरा.. 20 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ का अनावरण को बताया असंवैधानिक

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Jul-2022

पीएम Narendra Modi ने आज नए संसद भवन की छत पर लगाए जा रहे 20 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ का अनावरण किया। लेकिन AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर बवाल मचा दिया है। PM मोदी देश में नए संसद भवन को बनाने का काम का जायजा लिया लेकिन ये बात ओवैसी को पसंद नहीं आई। 

Asaduddin Owaisi ने कहा कि PM Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण करके गलत किया है। संविधान संसद, सरकार और न्यायपालिका की शक्तियों को अलग करता है। सरकार के प्रमुख के होने के नाते पीएम मोदी को नए संसद भवन के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण नहीं करना चाहिए था। यह लोकसभा स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में आता है। स्पीकर सरकार के अधीन नहीं हैं। मोदी सभी संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं। पीएम मोदी सरकार के मुखिया हैं, लोकसभा के नहीं। इसलिए उन्हें यह अनावरण नहीं करना था। 

Constitution separates powers of parliament, govt & judiciary. As head of govt, @PMOIndia shouldn’t have unveiled the national emblem atop new parliament building. Speaker of Lok Sabha represents LS which isn’t subordinate to govt. @PMOIndia has violated all constitutional norms pic.twitter.com/kiuZ9IXyiv

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 11, 2022

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 20 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ अनावरण कार्यक्रम के दौरान PM मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष  Om Birla भी मौजूद रहे।  नए संसद भवन की छत पर लगने वाले अशोक स्तंभ चिन्ह को आठ चरणों की प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है। इस नए संसद भवन के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च होने का अनुमान है, जिसके लिए सरकार की खूब हुई थी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस अशोक स्तंभ का वजन 9500 किलोग्राम है, जो कांस्य से बनाया गया है। इसके सपोर्ट के लिए करीब 6500 किलोग्राम वजन वाले स्टील की एक सहायक संरचना का भी निर्माण किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार इस भवन का काम अगले शीतकालीन सत्र तक पूरा हो सकता है।