5 Dariya News

राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर बवाल: बोले, महबूबा-फारुक साहब से बड़ा देशभक्त कोई नहीं है

Yashwant Sinha ने पूर्व मुख्यमंत्री Mehbooba Mufti और Farooq Abdullah को बता दिया सबसे बड़ा देशभक्त, बोले- अगर ये देशभक्त नहीं तो कोई भी देशभक्त नहीं

5 Dariya News

श्रीनगर 11-Jul-2022

जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बयानों का सिलसिला भी बढ़ता  जा रहा है। जैसा की आप सब जानते हैं 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होने वाली है। राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार, द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा देश के सभी राज्यों में जाकर अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। Yashwant Sinha 9 जुलाई को जम्मू कश्मीर पहुंचे और सबको हैरान करने वाला बयान दे डाला।

कश्मीर में Yashwant Sinha ने पूर्व मुख्यमंत्री Mehbooba Mufti और Farooq Abdullah से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें सबसे बड़ा देशभक्त बताया दिया। यशवंत सिन्हा ने कहा कि- फारूक साहब, महबूबा जी सहित यहां मौजूद हमारे सभी लोग, देश में उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। अगर ये देशभक्त नहीं हैं, तो हममें से किसी को भी अपने देश के प्रति देशभक्ति का दावा करने का अधिकार नहीं है। 

हम से पूछिए सिन्हा साहब की यह कितने पेट्रीयट हैं !
किस दुनिया में रहते हो ? https://t.co/PGZ8FK5g8t

— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 9, 2022

यशवंत सिन्हा का यह बयान खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक पंडित ने लिखा कि - हम से पूछिए सिन्हा साहब कि यह कितने देशभक्त हैं! किस दुनिया में रहते हो?  इस पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यशवंत सिन्हा के इस बयान को बेतुका बता रहे हैं।

अगर यासीन मलिक का वोट होता तो उसे भी राष्ट्र भक्त बताते क्या करे शायद इस तरह ही कुछ वोट मिल जाये। बीजेपी में रहते तो शायद किसी प्रदेश के गवर्नर होते येह साहब।अब तो इनका भला राम ही करेंगे।

— R.P.BHARGAVA (@rp1508) July 10, 2022

R.P.BHARGAVA नाम के यूजर ने लिखा-  अगर यासीन मलिक का वोट होता तो उसे भी राष्ट्र भक्त बताते क्या करे शायद इस तरह ही कुछ वोट मिल जाये। बीजेपी में रहते तो शायद किसी प्रदेश के गवर्नर होते येह साहब।अब तो इनका भला राम ही करेंगे।

कमाल है जिन लोगों ने हमेशा भारत का नमक खा कर पाकिस्तान का गुण गाया, जो लोग हमेशा आतंकियों का समर्थन करते हैं, ऐसे लोगों का raastrapati पद का उम्मीदवार देशभक्त बता रहा है कुछ गड़बड़है l ऐसे उम्मीदवार को डूब मरना चाहिए
मोदी विरोध के नाम पर ऐसे लोगों को देश भक्त बताना शर्मनाक है

— Manoj Rana (@ManojRa19297647) July 10, 2022

मनोज राणा नाम के यूजर ने लिखा- कमाल है जिन लोगों ने हमेशा भारत का नमक खा कर पाकिस्तान का गुण गाया, जो लोग हमेशा आतंकियों का समर्थन करते हैं, ऐसे लोगों का raastrapati पद का उम्मीदवार देशभक्त बता रहा है। कुछ गड़बड़ है।  ऐसे उम्मीदवार को डूब मरना चाहिए , मोदी विरोध के नाम पर ऐसे लोगों को देश भक्त बताना शर्मनाक है।

पंडितजी, Yashwant सिंहा सही हैं, अब्दुला, mufti सबसे बड़े देश भक्त हैं लेकिन हमारे हिंदुस्ता के नही बल्की पडोसी देश के

— Madan Yallal (@YallalMadan) July 10, 2022

Madan Yalla नाम के यूजर ने कहा - पंडितजी, Yashwant सिंहा सही हैं, अब्दुला, mufti सबसे बड़े देश भक्त हैं लेकिन हमारे हिंदुस्ता के नही बल्की पडोसी देश के।