5 Dariya News

एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने आगरा में की शादी

5 Dariya News

मुंबई 10-Jul-2022

टीवी अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने आगरा में सात फेरे लिए। शादी से पहले पायल और संग्राम ने राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करके भगवान शिव का आशीर्वाद भी लिया था। 

ये मंदिर 850 साल पुराना है। पायल ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक दूसरे के गले में माला डालते दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में पायल की मांग में संग्राम सिंदूर लगाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पायल ने कैप्शन में लिखा, 'पायल संग संग्राम'। 

शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुर्ख लाल रंग के जोड़े में पायल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह भारी गहने पहने हुई हैं, लेकिन मेकअप लाइट रखा है। वहीं संग्राम बेज शेरवानी और मैचिंग साफा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। पायल और संग्राम ने 2014 में सगाई की थी।