5 Dariya News

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में घर की दीवार गिरने से 2 की मौत

5 Dariya News

विशाखापत्तनम 09-Jul-2022

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में शनिवार को एक घर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना कुमारम गांव की है। जब घर की दीवार गिरी, उस वक्त परिवार के पांचों सदस्य सो रहे थे। मृतकों की पहचान लक्ष्मी (47) और अशोक कुमार राजू (5) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शवों को मलबे के नीचे से निकाला। 

वहीं, तीन घायलों को चीपुरपल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी और कृष्णा जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। गुंटूर और प्रकाशम जिले में भी भारी बारिश की संभावना है।