5 Dariya News

भोपाल में 3 बच्चों की डूबने से मौत

5 Dariya News

भोपाल 08-Jul-2022

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गड्ढे में भरे पानी में नहाने गई तीन बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी के बैरसिया इलाके में एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने तीन बालिकाएं गईं, जो सात से 12 साल की थीं। 

तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार हृदय विदारक है। उन्होंने ईश्वर से बच्चों की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन, भोपाल को दिवंगत बच्चों के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।