5 Dariya News

Maa Kali Controversy: मोइत्रा ने BJP पर साधा निशाना 'बंगालियों को न सिखाएं काली पूजा कैसे करें'

टीएमसी सांसद मोइत्रा ने मां काली को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं। जिसके बाद देश में आक्रोश फैल गया ऐसे में अब भाजपा मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल 08-Jul-2022

Maa Kali Controversy: फ़िल्म काली माँ के पोस्टर  (Film Kali Maa Poster) पर छिड़ा विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में अब ये मुद्दा और गर्म होता जा रहा है। इस मामले में विवादित बयान देने के बाद निशाने पर आईं तूणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर पलटवार किया है।  मोइत्रा ने आज कहा कि भाजपा बंगालियों को न सिखाएं कि काली माँ की पूजा कैसे की जाती है। ना ही वे खुद को हिन्दू देवताओं की संरक्षक समझें।

टीएमसी सांसद मोइत्रा ने मां काली (Maa Kali) को लेकर विवादित टिप्पणियां दी थी जिसके बाद इनके खिलाफ कई राज्य में केस दर्ज है। इसी बीच भाजपा की तफर से मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग उठ चुकी है। गुरुवार को टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी मोइत्रा को सधे शब्दों में परोक्ष माफ़ी मांगने कि नसीहत दी थी। 

ये भी पढ़ें क्यों होती है काली माँ की जीभ बाहर,क्या सच में चढ़ता है माँ को मदिरा और मांस,जानें रोचक बातें

दरअसल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर महुआ मोइत्रा ने मीडिया से जुड़े एक कार्यक्रम में सवाल किया गया था इस पर टीएमसी सांसद ने कहा था कि काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी से है। 

मोइत्रा के विवादित बयान को लेकर देश का माहौल गर्म हो चूका है। उनकी काफी आलोचना हो रही है। 

ये भी पढ़ें अब मां काली के पोस्टर पर बवाल: सिगरेट पीते दिखाया.. MP मोइत्रा बोली- देवी मांस-मदिरा भी लेती है

ममता ने दी इशारो में सिख 

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के बयान से किनारा कर लिया। टीएमसी ने महुआ के बयान की निंदा भी की है। इसके बाद महुआ ने टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी अनफॉलो कर दिया था।   

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोइत्रा को इशारो में नसीहत भी दी ममता ने  ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा का नाम लिए बीना माँ काली विवाद (Maa Kali Controversy) से जुड़े सवाल पर कहा था कि लोगों की भावनाओं को समझना होगा।