5 Dariya News

नहीं रहे शिंजो आबे, हमलावर ने सीने और गर्दन में मारी थी गोलियां, मोदी बोले- दोस्त खो दिया

Shinzo Abe Shot Dead: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe की हत्या.. डॉक्टर नहीं बचा पाए

5 Dariya News

जापान 08-Jul-2022

जापान से एक बड़ी खबर आ रही है। जापान को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो का निधन हो गया है। शिंजो आबे को भाषण के दौरान गोली मारी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले ने जापान क्या पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। शिंजो आबे को सीने में गोली लगी थी। उन्हें गोली मारने वाला पूर्व नेवी सैनिक बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी Shinzo Abe के लिए दुआ की थी। PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा था- मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं। मैंने एक दोस्त खो दिया।  आपकी जानकारी के लिए बता दें गोली लगने के बाद जब शिंजो आबे को एयरलिफ्ट किया गया तब उनकी दिल की धड़कन बंद थी। उनकी सांस नहीं चल रही थी।

वहीं जापान के प्रधान मंत्री ने भी इस हमले की निंदा की है।  फुमियो किशिदा ने कहा, मैं इस हमले की निंदा करता हूं। इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जापान में यह वारदात उस वक्त हुई जब पूर्व पीएम जापान के नारा शहर में चुनावी प्रचार कर रहे थे। यहां रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है। शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गये और आसपास भगदड़ मच गई। इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। इस बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। लेकिन शिंजो नहीं बच पाए।