5 Dariya News

पूर्व जापानी नेता शिंजो आबे पर हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की निंदा

5 Dariya News

नई दिल्ली 08-Jul-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने प्रिय मित्र पूर्व जापानी नेता शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा करते हैं। आबे को एक रैली को संबोधित करने के दौरान गोली मार दी गई थी, जिसकी वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोदी ने ट्विटर पर कहा, "मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो पर हमले की मैं निंदा करता हूं। 

Deeply distressed by the attack on my dear friend Abe Shinzo. Our thoughts and prayers are with him, his family, and the people of Japan.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022

हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।"राज्य के मीडिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे, शुक्रवार को नारा शहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हमलावर ने उन पर गोली मार दी। पुलिस ने एक 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। 

राज्य प्रसारक एनएचके के अनुसार, यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) लगभग 11.30 बजे हुई, जब 67 वर्षीय पूर्व नेता लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए भाषण दे रहे थे। वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।