5 Dariya News

इटली मेंग्लेशियर टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई दस

5 Dariya News

रोम 08-Jul-2022

उत्तरी इटली में अधिक तापमान के कारण ग्लेशियर टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। एक शख्स अभी भी लापता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, असामान्य रूप से उच्च तापमान के बीच एक ग्लेशियर के ढहने के बाद रविवार को डोलोमाइट पर्वत के मरमोलाडा पर भूस्खलन हुआ था। तत्काल मरने वालों की संख्या 6 बतायी गई, वहीं कम से कम एक दर्जन से अधिक लोग लापता बताए गए। 

रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। इस दौरान शव मिलने के चलते मृतकों की संख्या में बढ़ रही है। दसवीं पीड़ित का शव स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के बरामद किया गया। वेनेटो के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष लुका जिया ने कहा कि त्रासदी के कारण होने वाली मौतों की अंतिम संख्या 11 तक पहुंचने की संभावना है।