5 Dariya News

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला: सीने में गोली मारी.. बचाने की पूरी कोशिश कर रहे डॉक्टर

Shinzo Abe Shot: गोली लगने के बाद शिंजो आबे को एयरलिफ्ट किया गया तब उनकी दिल की धड़कन बंद थी, हालत बेहद नाजुक

5 Dariya News

जापान 08-Jul-2022

जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव प्रचार के दौरान जापान को पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe को गोली मार दी गई है। खबर है की उनकी हालात बहुत गंभीर बनी हुई है। शिंजो आबे को सीने में गोली लगी है। उन्हें गोली मारने वाला पूर्व नेवी सैनिक बताया जा रहा है।  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर ये भी आ रही थी कि जब Shinzo Abe को एयरलिफ्ट किया गया तब उनकी दिल की धड़कन बंद थी। उनकी सांस नहीं चल रही थी। वहीं हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी पर हमला करने का आरोप है। 

Video: Moment When Japan Ex PM #ShinzoAbe Was Shot On Stage pic.twitter.com/3LrKc71IOr

— NDTV (@ndtv) July 8, 2022

Japan में उच्च सदन के लिए चुनाव होने वाले हैं और एक बार फिर शिंजो आबे मैदान में हैं। वह जगह-जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह शिंजो आबे नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। चारों तरफ से जवानों से घिरे शिंजो आबे लोगों के बीच अपनी बात रख रहे थे, तभी दो गोलियां चलती हैं। गोली चलने के बाद ही शिंजो आबे गिर पड़ते हैं।

Moment When Japan Ex PM #ShinzoAbe Collapsed After Shooting https://t.co/en5F82zkKn pic.twitter.com/gfoK1qjk0F

— NDTV (@ndtv) July 8, 2022

अचानक चली गोली से शिंजो आबे की सुरक्षा में लगे जवान और आसपास की भीड़ के हाथपांव फूल जाते हैं। सुरक्षाकर्मी तुरंत संदिग्ध हमलावर को अपने काबू में लेते हैं। इसके बाद शिंजो आबे को हॉस्पिटल पहुंचाने की जद्दोजहद शरू हो  जाती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे पर चुनाव प्रचार के दौरान पीछे से बंदूक से हमला किया गया था।  

दो गोलियों की आवाज आई। फायरिंग की आवाज से पूर्व जापानी पीएम Shinzo Abe का भाषण सुनने के लिए जुटी भीड़ में  अफरातफरी मच गई। गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जमीन पर गिरे और खून से लथपथ हो गए। उनके साथ मौजूद डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया। जापानी मीडिया के हवाले से समाने आ रही खबरों के मुताबिक, शिंजो आबे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।