5 Dariya News

काली विवाद: पोस्टर से नाराज अनुपम खेर, बोले- जय काली कलकत्ते वाली... तेरा श्राप ना जाए खाली

Leena Manimekalai की डॉक्युमेंट्री Kali से नाराज एक्टर Anupam kher, याद किया शिमला का काली मंदिर

5 Dariya News

मुंबई 08-Jul-2022

'काली' डॉक्युमेंट्री की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई भगवान शिव व मां पार्वती पर किए गए पोस्ट के बाद से विवादों में फंसती जा रही हैं। राजनेता भी उनका विरोध कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं और लीना की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। अब इस विवाद के बीच अभिनेता अनुपम खेर का बयान भी सामने आया है।

Anupam Kher ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- शिमला में एक बहुत ही प्रसिद्ध मां काली का मंदिर है- काली बाड़ी। बचपन में कई बार मैं वहां जाता था। बूंदी के प्रसाद और मीठे चरणामृत के लिए। मंदिर के बाहर एक साधु/फ़क़ीर टाइप बार-बार दोहराता था.. जय मां कलकत्ते वाली… तेरा श्राप ना जाये ख़ाली.. आजकल उस साधु और मंदिर की बहुत याद आ रही है!

शिमला में एक बहुत ही प्रसिद्ध माँ काली का मंदिर है। #कालीबाड़ी।बचपन में कई बार जाता था।बूंदी के प्रसाद और मीठे चरणामृत के लिये।मंदिर के बाहर एक साधु/फ़क़ीर टाइप बार बार दोहराता था..
“जय माँ कलकत्ते वाली…
तेरा श्राप ना जाये ख़ाली..” आजकल उस साधु और मंदिर की बहुत याद आ रही है!🙏 pic.twitter.com/fwes5vNQMc

— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 7, 2022

आपको बता दें कि अनुपम के इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि वह लीना और उनकी फिल्म की ओर इशारा करते हुए महुआ मोइत्रा पर निशाना साध रहे हैं। बढ़ते विवाद को देखते हुए ट्विटर ने भी काली फिल्म प्रोड्यूसर Leena Manimekalai की ट्वीट पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। जिसके बाद से ये सारा बवाल शुरू हुआ। जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डॉक्युमेंट्री काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ अब तक उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली, बंगाल, कानपुर और मध्य प्रदेश में कई पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं। खबर ये भी है कि उनके खिलाफ लुक ऑउट नोटिस जारी किया  जा सकता है।