मंत्री रहते हुए इन नेताओं ने भी बुढ़ापे में की थी दूसरी शादी.. एक नेता ने तो 3 शादियां कर डाली
5 Dariya News

मंत्री रहते हुए इन नेताओं ने भी बुढ़ापे में की थी दूसरी शादी.. एक नेता ने तो 3 शादियां कर डाली

मंत्री पद पर रहते हुए कर चुके हैं ये बड़े नेता शादी, मुलायम सिंह सहित कई बड़े नेता है इस लिस्ट में शामिल

5 Dariya News

07-Jul-2022

पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख परंपराओं के मुताबिक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यह शादी उनके सरकारी बंगले में हुई। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार समेत शामिल रहे जिन्होंने शादी में पिता की रस्में अदा कीं। समारोह में परिजनों के अलावा सिर्फ गिने-चुने लोग ही शामिल थे। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी।

आपको बता दें कि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए शादी की। लेकिन आज हम आपको ऐसे और बड़े-बड़े नेताओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए दूसरी शादी की है।

मुलायम सिंह यादव 

​​​​​समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भी CM पद पर रहते हुए दूसरी शादी शादी कर चुके हैं। इन्होंने ने 64 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी की थी। जबकि दूसरी शादी उन्होंने अपनी उम्र से 20 साल छोटी साधना गुप्ता से की थी जो पार्टी की ही एक छोटी कार्यकर्ता थी।

दिग्विजय सिंह 

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी दो शादियां कर चुके हैं। सिंह की पहली पत्नी आशा का एक लंबी बीमारी के चलते 2013 में निधन हो गया था। पहली शादी से दिग्विजय सिंह की 4 बेटियां और एक बेटा है। दिग्विजय ने दूसरी बार वरिष्ठ पत्रकार अमृता सिंह पर दिल दिया। उन्होंने 64 वर्ष की उम्र में अपने से 25 साल छोटी अमृता के साथ 2015 में शादी की। 

शशि थरूर

कांग्रेस के 65 वर्षीय वरिष्ठ नेता शशि थरू (Shashi Tharoor) तीन बार शादी कर चुके हैं। थरूर ने पहली शादी तितोत्मा मुखर्जी और दूसरी शादी क्रिस्टा गिल से की थी। तीसरी शादी उन्होंने 54 वर्ष की उम्र में साल 2010 में सुनंदा पुष्कर से की। हालांकि शादी के चार साल बाद ही सुनंदा का निधन हो गया था।

बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहने के दौरान शादी की थी। जो आज के समय में टीएमसी नेता है यह उनकी दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी 20 साल चली थी। हालांकि, 2015 में उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया। इसके बाद 2019 में सुप्रियो ने एयर होस्टेस रचना शर्मा से शादी की।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)  भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं उन्होंने भी दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। 

कपिल सिब्बल

कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) भी दो शादियां कर चुके हैं। पहली पत्नी नीना सिब्बल के कैंसर से निधन के बाद उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता प्रोमिला से शादी की।