5 Dariya News

भारत में कोविड-19 के 18,930 नए मामले दर्ज, 35 मौतें

5 Dariya News

नई दिल्ली 07-Jul-2022

भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 18,930 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा बुधवार को सामने आए 16,159 की तुलना में काफी अधिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी गुरुवार को दी। इसी अवधि में, कोरोना से 35 मरीजों की मौत हुई, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या 5,25,305 हो गई। वहीं 14,650 मरीजों महामारी से ठीक भी हुए। 

#IndiaFightsCorona:#COVID19 UPDATE (As on 7th July, 2022)

➡️18,930 daily new cases in the last 24 hours

➡️Daily positivity rate - 4.32%#Unite2FightCorona #We4Vaccine pic.twitter.com/y9ojUKleDl

— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 7, 2022

देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों कुल संख्या 4,29,21,977 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.52 प्रतिशत हो गया। डेली पॉजिटिविटी रेट भी मामूली रूप से बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गया, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.86 प्रतिशत रहा। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,38,005 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.53 करोड़ से अधिक हो गई।