5 Dariya News

इलाके की कालोनियां होंगी सैक्टरों में तबदील - एन.के.शर्मा

5 दरिया न्यूज

जीरकपुर 11-Oct-2012

पंजाब का  प्रवेश द्वार कहे जाने वाले मोहाली जिले के जीरकपुर व् डेराबस्सी इलाके की तस्वीर भी जल्द बदल जाएगी। और जल्द ही इस इलाके का नाम भी विकसित शहरों की लिस्ट में जुड़ जाएगा।  हाल ही में पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक बैठक कर इस इलाके को शहरों कि़ तर्ज पर विकसित करने का फैंसला  लिया है। जिसके तहत इस इलाके में भी कालोनियों कि़ जगह सेक्टर बनाये जायेंगें!जिसके लिए सर्वे शुरू करवा दिया गया है!जो कि़ आगामी 3 से 4 माह में पूरा हो जायेगा!और उसके बाद ही सेक्टरों की घोषणा की जाएगी।

बता दें  कि़ पिछले तकऱीबन 10 सालों से प्रापर्टी  के रेट बेहताशा बढऩे के बाद से लोगों ने जीरकपुर व् डेराबस्सी में अपना आशियाना बनाने की ठान  इस इलाके की ओर रुख किया व देखते  ही  देखते  पिछले तकऱीबन 10 सालों में इस क्षेत्र  में सैंकड़ों  कालोनियां  काटी  गयी  हैं  और  लाखों  के हिसाब  से मकान  व् बहुमंजिला  इमारतें   बनी  हैं । अपने  आशियाने  को  बनाने का  ख्बाब  छोड़     चुके  सैंकड़ों परिवारों   ने भी  इस इलाके  में आशियाना बना  अपने  सपने  साकार  किया    है। लेकिन  कहीं  न  कहीं  लोगों को  इलाके  में विकास  की कमी  जरुर  आज   भी  आड़े आ   रही  है । दरअसल  लोगों   के मकान    की मांग  को  देखते  हुए  इलाके के कोलोनाइजरज  ने कालोनियों के अंदर  ही   अंदर  न  जाने  कितनी  कालोनियां   आबाद  कऱ  दी  ।  छत  पाने  की चाहत  में लोगों ने अपनी  जेब  के मुताबिक  जगह   खरीद  ली  ताकि   अपने  सपनों  को  पूरा   कऱ   सकें । लेकिन  विडंबना  ये  है  कि़ आज  भी  इस इलाके  में अधिकतर ऐसी  कालोनियां हैं जिन्हें ढूंढ पाना  मुमकिन  नही । 

और यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को भटकना भी खूब पड़ता है। इन  क्षेत्रों  में न  तो  आज  तक   सड़कें  ही  बनी  हैं  न  ही  पानी का सही प्रावधान ना सीवरेज ना लाईट  का  कोई  प्रबन्ध  है । और  ना  ही   बाजार  विकसित  हुए  हैं  न  कोई  अन्य मूलभूत  सुविधा । जिसका  मलाल  यहाँ  रहने  वाले   लोगों को  भी  हैं । इलाके  के विधायक   एन .के.शर्मा  भी  खुद  ये  मानते  हैं  कि़ हर  साल  इस इलाके  में हजारों   परिवार   शिफ्ट  होकर  आतें  हैं । भले  ही  मकान  बनाने की चाहत  की बात की जाये  या  फिर  किराये  पर  मकान  लेने  कि़ यह  इलाका  आज  महंगाई   के दोर  में लोगों की पहली  पसंद  बन  चुका  है । शर्मा  के मुताबिक    पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक बैठक कर इस इलाके को शहरों की तर्ज पर विकसित करने का फैन्सला कर सैक्टर बनाए जाने का निर्णय  लिया है। जिसके तहत इस इलाके में भी कालोनियों की जगह सेक्टर बनाये जायेंगें। जिसके लिए सर्वे शुरू करवा दिया गया है। जो कि़ आगामी 3 से 4 माह में पूरा हो जायेगा!और उसके बाद ही सेक्टरो की घोषणा कर दी जाएगी। जिसके  बाद यह  इलाका  भी  पूरी  तरह  आबाद  व् विकसित   हो  जायेगा । शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल के आर्शीवाद के चलते ही यह इलाका काफी तरक्की कर रहा है। जिसमें लाखों रूपए खर्च कर नए टयूबवैल लगवाए जा रहे हैं,सड़कें बनवाई जा रही है व स्ट्रीट लाईटों के साथ-साथ इलाके में स्टेडियम व पार्कों का भी निर्माण करवाया जा रहा है। उनके मुताबिक इलाके में सैक्टरों की घोषणा होने के साथ ही इलाके की तस्वीर तो बदलेगी ही सभी बुनियादी सुविधाऐं भी मिल सकेंगीं और बाहरी लोगों को पता ढ़ूंढने के लिए मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी।