लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक.. PM मोदी ने तेजस्वी से बात की, नीतिश भी अस्पताल पहुंचे
5 Dariya News

लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक.. PM मोदी ने तेजस्वी से बात की, नीतिश भी अस्पताल पहुंचे

Lalu Prasad Yadav पटना के अस्पताल में भर्ती। PM Narendra Modi और Rahul Gandhi ने फोन कर हाल जाना।

5 Dariya News

पटना 06-Jul-2022

पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक है। खबर है कि लालू को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। लालू यादव की खबर मिलते ही PM Narendra Modi ने लालू यादव के बेटे Tejashwi Yadav से फोन पर बात। वहीं CM नीतीश कुमार भी लालू का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Lalu Prasad Yadav रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वे पहले से कई रोगों से जूझ रहे थे। सोमवार से उनकी हालत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। तेजस्वी यादव ने कहा है कि फिलहाल हालत स्थित है अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाएंगे। 

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने भी फोन कर पूर्व सीएम का हालचाल जाना। खबर ये भी आ रही है कि लालू यादव के फेफड़े में पानी भर गया है। हालत नाजुक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राजद प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली AIIMS ले जाया जाएगा। कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। 

लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने पटना के लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अपने घरों से ही दुआ करें, अस्पताल में भीड़ ना बढ़ाए। भीड़ से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाएगा। लालू प्रसाद यादव की नाजुक तबीयत को देखते हुए राजद ने तेजस्वी यादव को पार्टी प्रमुख के अधिकार दे दिए हैं। वहीं CM नीतीश कुमार ने ये घोषणा की है कि लालू यादव का अस्पताल का पूरा खर्च बिहार सरकार देगी।