5 Dariya News

यूपी : 13.68 लाख से अधिक बच्चियों को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ

5 Dariya News

लखनऊ 06-Jul-2022

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले 100 दिनों में कन्या सुमंगला योजना के तहत एक लाख से अधिक बालिकाओं को जोड़ा है। उत्तर प्रदेश में 13.68 लाख से अधिक बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिला है। यह योजना प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रमुख रूप से लाभान्वित कर रही है। 

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक आबादी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दूसरे कार्यकाल में 14,085 जोड़ों का विवाह कराया गया। अब तक कुल 2.82 लाख जोड़ों का विवाह हो चुका है और उन्हें अनुदान दिया गया है।

Under Mukhayamantri Kanya Sumangla Yojana Rs.15,000 is being given to daughters that will be increased to Rs.25,000 and amount for their marriages will be increased from Rs.51,000 to Rs.1 lakh: UP CM Yogi Adityanath at a rally in Bahraich pic.twitter.com/U7jr6oxBmF

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 24, 2022

 महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 82,520 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश कोष के रूप में 400 करोड़ रुपये वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 2.25 लाख नए और निराश्रित महिला पेंशन के 6,683 नए लाभार्थी योजना से जुड़े। अब तक कुल 98.28 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित हो रहे हैं।