5 Dariya News

48 साल के पंजाब के CM भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी.. अरविंद केजरीवाल को भी भेजा न्यौता

Punjab के CM Bhagwant Mann शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वीरवार को Dr Gurpreet Kaur कौर से करेंगे शादी

5 Dariya News

संगरूर 06-Jul-2022

पंजाब से एक बड़ी खबर आ रही है। Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान Dr Gurpreet Kaur से शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे, क्योंकि केजरीवाल को खास तौर से न्योता भेजा गया है।  

Bhagwant Mann डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं, गुरप्रीत हिसार की रहने वाली हैं। भगवंत मान 48 साल के हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे।

खबर है कि Punjab के सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी उनके राजनीति में आने से खुश नहीं थी। मान पहले पंजाब पीपुल्स पार्टी से चुनाव लड़े थे। हालांकि वह चुनाव हार गए। हालांकि इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो परिवार में विवाद हो गया। जिस वजह से 2015 में उनका तलाक हो गया।

इससे पहले भगवंत मान ने अपने पिछले तलाक के बारे में कहा था कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था। हालांकि उन्होंने पंजाब को चुना। उन्होंने अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत की तारीफ भी की थी। मान ने अपनी पहली पत्नी की भी तारीफ की थी कि उसने बहुत अच्छे ढंग से बच्चों को बड़ा किया है।