वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरूजी की होटल में चाकू मारकर की हत्या, सारी घटना कैमरे में हुई कैद
कर्नाटक के हुबली जिले के एक मशहूर होटल में मंगलवार सुबह 'सरल वास्तु' फेम चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये पूरी वारदात कैमरे में हुई कैद जिसके बाद पुलिस घटना की पूरी जाँच पड़ताल करने में जुटी।
5 Dariya News
कर्नाटक 05-Jul-2022
कर्नाटक (Karnataka) के हुबली (Hubballi) जिले के एक मशहूर होटल में मंगलवार सुबह 'सरल वास्तु' फेम चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। । इस वारदात की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई जिसमें ये साफ दिखाई दे रहा है की होटल के रिशेप्शन पर खड़े दो लोग चंद्रशेखर गुरूजी (Chandrashekhar Guruji) को चाकू मार रहे हैं। इस घटना के बाद वहां खड़े सभी मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर गुरूजी किसी शहर के पेसिडेंट होटल में कारोबार के सिलसिले में किसी से मिलने आए थे। हलांकि अभी इस बात पर कुछ ठोस कहा नहीं जा सकता फ़िलहाल पुलिस ने छापेमारी का काम शुरू कर दिया है पुलिस आयुक्त लाभू राम ने कहा, "हमें मोबाइल टॉवर के आधार पर कुछ जानकारी मिली है। हम जांच के बाद हत्या का मकसद जान पाएंगे। हम परिवार के सदस्यों के भी बयान दर्ज कर रहे हैं।"
CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
होटल में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में ये पूरा मामला कैद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी होटल के वेटिंग एरिये में खड़े होकर चंद्रशेखर गुरुजी का इंतजार करते रहते हैं. चंद्रशेखर वहां आते हैं और वहां रखे सोफे पर बैठ जाते हैं. इसके बाद एक आरोपी नजदीक आकर उनके पांव छूता है. इतने में ही दूसरा आरोपी चाकू निकालकर शरीर में गोप देता है बताया जा रहा है की हमलावरों ने गुरुजी पर 17 बार हमला किया और जब हत्यारों को लगा की गुरुजी की मौत हो चुकी है तब वे वहाँ से भाग गए। हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे की वजह क्या है इसको लेकर अभी कुछ पता नही चला है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।
#Karnataka: Vastu Shashtra expert “Chandrashekhar Guruji” was stabbed to death in a hotel in Hubballi.
The two assassins came as devotees to kill Guru ji. pic.twitter.com/dWMTpGJQjt
कौन थे चंद्रशेखर गुरूजी?
आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें कि कौन थे चंद्रशेखर गुरूजी। ये बागलकोट के रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ थे इससे पहले इन्होने अपना करियर सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद, ठेकेदार के रूप में अपने शुरू किया। जिसके बाद इन्हे मुंबई में एक अच्छी नौकरी मिल गई फिर वे मुंबई में ही बस गए कुछ समय बाद चंद्रशेखर गुरूजी ने वहां अपना वास्तु व्यवसाय किया।
CM ने वीडियो देख दिया इस घटना पर बयान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि “यह एक जघन्य हत्या है। मैंने वीडियो देखा है। मैंने हुबली पुलिस कमिश्नर से बात की है। अभी जांच चल रही है, जल्द मकसद का पता चल जाएगा। मैं ऐसे कृत्यों की निंदा करता हूं।”