5 Dariya News

आलिया भट्ट की फिल्म 'डालिर्ंग्स' का टीजर आया सामने

5 Dariya News

मुंबई 05-Jul-2022

बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट की फिल्म 'डालिर्ंग्स' का टीजर मंगलवार को जारी किया गया। नवोदित फिल्म निर्माता जसमीत के. रीन द्वारा निर्देशित डार्क कॉमेडी में आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और विजय मौर्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में आलिया एक निर्माता की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के टीजर में आलिया के चरित्र को एक वॉयस-ओवर के माध्यम से एक दंतकथा सुनाते हुए दिखाया गया है। 

It’s just a tease Darlings.

Arriving 5th August#DarlingsOnNetflix pic.twitter.com/6vx2fOVN0k

— Alia Bhatt (@aliaa08) July 5, 2022

फिल्म के आधिकारिक सिनॉप्सिस के अनुसार, 'डालिर्ंग्स' एक माँ-बेटी की जोड़ी के जीवन की पड़ताल करती है, जो मुंबई में अपनी जगह खोजने की कोशिश कर रही है, सभी बाधाओं से लड़ते हुए असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार की तलाश करती है। गौरी खान, आलिया भट्ट और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित 'डालिर्ंग्स' का प्रीमियर 5 अगस्त को होगा।