5 Dariya News

Ayodhya Ram Mandir Documentary में 500 साल पुराने इतिहास के सफर पर जल्द बनेगी डॉक्युमेंट्री

Ayodhya Ram Mandir Documentary राम मंदिर आंदोलन पर बनने वाली है डॉक्युमेंट्री, इसमें 1528 से लेकर अब तक राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हर एक जरूरी बात को शामिल किया जाएगा।

5 Dariya News

05-Jul-2022

Ayodhya Ram Mandir Documentary: अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के ऊपर डॉक्यूमेंट्री बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है इस फिल्म में अयोध्या राम मंदिर के 500 साल पुराने इतिहास के बारे में बताया जायेगा।  इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने का मुख्य मकसद इस आंदोलन को सब हिन्दुओं तक पहुंचाना है। डॉक्युमेंट्री में आंदोलन (Ram Mandir Movement) से जुड़ी हर एक कड़ी को दिखाने की कोशिश की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में कुल 1528 से लेकर अब तक राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हर एक जरूरी बात को शामिल किया जाएगा। इस फिल्म को बनाने में खासकर इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाएगा की तथ्यों से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो साथ ही आपको ये भी बात दें कि डॉक्युमेंट्री को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में बनाया जा जाएगा।

PM नरेंद्र मोदी भी आएंगे नज़र 

अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर (documentary on ayodhya) डॉक्यूमेंट्री में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी नज़र आएंगे। अब ये सस्पेंस है की इस डॉक्यूमेंट्री में नरेंद्र मोदी की भूमिका क्या होगी। पीएम मोदी अपने पूरे राजनीतिक करियर में राम मंदिर के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्युमेंट्री में पीएम मोदी का मंदिर भूमि पूजन का दृश्य भी शामिल किया जाएगा।

Also Read: मोदी सरकार के पास राम मंदिर पर फैसला करने की शक्ति है : उद्घव ठाकरे

प्रसार भारती कर रहा है इस डॉक्यूमेंट्री पर काम 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, "प्रसार भारती इस फिल्म पर काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि इसमें हर एक कड़ी को जोड़ा जाए। अगर डॉक्युमेंट्री 1528 से लेकर अब तक के हर दृश्य को दिखाती है तो ही इसे पूरा माना जाएगा। प्रसार भारती की ओर से फिल्म बनाए जाने के बाद हम भी यह देखेंगे कि कोई तथ्य गलत तो नहीं है। फिल्म समाज और देश के लोगों में प्यार की भावना को बढ़ाए और सही तथ्यों की जानकारी जानकर अगली पीढ़ी को भी सही जानकारी दें यही हमारी कोशिश है।”

डॉक्युमेंट्री के लिए वीडियोग्राफी का काम हुआ शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि ट्रस्ट के मार्गदर्शन में इस डॉक्युमेंट्री के लिए वीडियोग्राफी का काम शुरू हो चुका है। राम मंदिर (Ram Mandir) से जुड़े हर एक चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है, ताकि डॉक्युमेंट्री में आंदोलन  (Ram Mandir Movement) के हर एक पहलू को शामिल किया जा सके। यही नहीं इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी दिखाया जाएगा जब सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के हक में अपना फैसला सुनाया था।