5 Dariya News

राम चरण का नया हेयरस्टाइल देख फैंस हुए खुश, वीडियो हुआ वायरल

5 Dariya News

हैदराबाद 03-Jul-2022

साउथ सुपरस्टार राम चरण का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में अभिनेता नए हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं। राम चरण जल्द ही एक भारी बजट के राजनीतिक ड्रामे में दिखाई देंगे, जिसे लेकर कुछ-कुछ जानकारी सोशल साइट पर सामने आई है। 

रामचरण के हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हाकिम ने उनके नए लुक का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्हें एक फैशनेबल हेयर स्टाइल और दाढ़ी में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के दीवाने हो गए हैं, क्योंकि फैशनेबल और सौम्य रूप के साथ चरण के मेकओवर ने सभी को प्रभावित किया है। 

बेहद सफल आरआरआर के बाद, राम चरण को महाफ्लॉप आचार्य में देखा गया था। अब प्रशंसकों को रामचरण की नई फिल्म के फस्र्ट लुक पोस्टर और शीर्षक की घोषणा का इंतजार है। शंकर के राजनीतिक ड्रामा आरसी15 में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य पात्र हैं।