5 Dariya News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए, 31 दिसंबर 2021 तक के सभी बिजली बिल माफ किये : दिनेश चड्ढा

पिछली सरकारें सिर्फ घोषणा करत थी,मान सरकार कर के दिखती है : दिनेश चड्ढा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Jul-2022

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य के सभी घरेलू उपभोगताओं के बिजली के पिछले बकाये बिलों को माफ करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले की सराहना की है।शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए आप विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने पंजाब के सभी घरों के 31 दिसंबर,2021 तक के बिजली बिलों का बकाया माफ कर दिया है। 

 चड्ढा ने कहा कि लोगों में भ्रम था कि सरकार ने केवल 2 किलोवाट के बिजली बिलों का बकाया माफ किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए तुरंत संशय दूर किया और घोषणा की कि 31 दिसंबर 2021 तक के सभी घरेलू उपभोगताओं के बिजली बिल माफ किये जाएंगे।चड्ढा ने कोंग्रेस व अकाली-भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता में आने के लिए पिछली सरकारें हमेशा जनता से झूठे वादे कर उन्हें मूर्ख बनाती रही हैं। 

लेकिन आप सरकार आम लोगों की सरकार है और जनता के हर सुख दुख को अच्छे से समझती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में आप सरकार लगातार जनता के हित में फैसले ले रही है। चुनाव से पहले लोगों को दी सभी गारंटियों को मान सरकार पूरा करेगी। अभी 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा पूरा किया है। बाकी की गारंटीयां भी एक -एक कर पूरी की जाएंगी।