5 Dariya News

उदयपुर हिंसा: हत्यारे रियाज के BJP नेता से संबंध, कांग्रेस ने बतौर सबूत दिखाए चौंकाने वाले फोटो

5 Dariya News

उदयपुर 02-Jul-2022

उदयपुर हिंसा के बाद देश में सियासत गर्मा गई है। इस हत्याकांड के बाद से कांग्रेस ने खुलकर बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कन्हैया लाल के हत्यारोपी रियाज अत्तारी के संबंध बीजेपी नेता गुलाबचंद्र कटारिया समेत अन्य से थे। पवन खेड़ा के इस दावे के बाद बीजेपी खेमे में एक भूचाल सा आ गया है। पवन ने कहा- रियाज बीजेपी की राजस्थान अल्पसंख्यक इकाई की बैठकों में शामिल होता था। इसकी सारी तस्वीरें आज दुनिया के सामने हैं। जो चाहे देख सकता है।

शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में नेता Pawan Khera ने कहा कि उदयपुर में हुई वीभत्स घटना के संबंध में कल एक मीडिया ग्रुप ने एक बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खुलासे में उदयपुर में कन्हैयालाल की जघन्य हत्या का मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी के साथ भाजपा के दो नेताओं (इरशाद चैनवाला और मोहम्मद ताहिर) के संबंधों की तस्वीरें जगजाहिर हैं। इसी खुलासे में यह बात भी सामने आई है कि मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी राजस्थान बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया के कार्यक्रमों में अक्सर भाग लेता था। सिर्फ इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी रियाज की बीजेपी अल्पसंख्यक इकाई की बैठकों में शामिल होने की तस्वीरें भी अब दुनियाभर के सामने हैं।

देखिए कैसे फ़ेस्बुक पर भाजपा नेता मोहम्मद ताहिर सरेआम आतंकी रियाज़ अटारी को भाजपा का कार्यकर्ता बता रहे हैं। pic.twitter.com/QjblPfWJIm

— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) July 2, 2022

फेसबुक पर बीजेपी नेता इरशाद चैनवाला के 30 नवंबर 2018 और मोहम्मद ताहिर के 3 फरवरी 2019, 27 अक्टूबर 2019, 10 अगस्त 2021, 28 नवंबर 2019 और अन्य पोस्टों के जरिए यह स्पष्ट है कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या का आरोपी रियाज अत्तारी ना सिर्फ बीजेपी नेताओं का करीबी था, बल्कि सक्रिय सदस्य भी था। उन्होंने कहा किइन तस्वीरों और खुलासों के बाद कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल उठ रहे हैं। क्या बीजेपी और उसके नेता पूरे देश में धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहें हैं? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अब भी बीजेपी नेताओं द्वारा धार्मिक उन्माद को फैलाने की कोशिशों पर चुप्पी साधे रहेंगे? क्या बीजेपी अपने प्रवक्ताओं और नेताओं के जरिए पूरे देश में आग लगाकर ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है?

The killer of #KanhaiyaLal, #RiyazAttari is a member of the BJP. (Ref Facebook posts)#कन्हैयालाल का हत्यारा, आतंकी रियाज़ अटारी भाजपा का सदस्य है। (फ़ेस्बुक पोस्ट्स संलग्न) #Udaipur https://t.co/5RTR24tuJi

— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) July 2, 2022

फोटो लेना गुनाह नहीं

मामला तूल पकड़ता देख बीजेपी नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने सफाई दी है। कटारिया ने कहा कि बीजेपी के अल्पसंख्यक विंग के कार्यक्रमों में शामिल होना कोई अपराध नहीं है। यह मेरे नियंत्रण में नहीं है कि इस तरह के आयोजनों में कौन मेरे साथ फोटो खिंचवाता है। फिर भी अगर कोई सोचता है कि मैंने अपराध किया है तो वे मेरे खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करवा सकते हैं। फोटो खींचानाना अपराध है तो कानून हमें सजा दे सकता है।