5 Dariya News

चीन में येलो अलर्ट जारी, गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग परेशान

5 Dariya News

बीजिंग 29-Jun-2022

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ने बुधवार को उच्च तापमान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देश में लोग गर्म लू का सामना कर रहे है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने राष्ट्रीय मौसम विज्ञान द्र के हवाले से बताया, बुधवार को दिन में शांक्सी, शानक्सी, गांसु, सिचुआन, चोंगकिंग, हेनान, अनहुई, हुबेई, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, फुजि़यान, ग्वांगडोंग, हैनान, शिनजियांग और इनर मंगोलिया के कुछ हिस्सों में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 

पूवार्नुमान के अनुसार, इनमें से कुछ क्षेत्रों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस या 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उच्च तापमान की अवधि के दौरान बाहरी निकलने से बचने की सलाह दी। 

चीन में चार-स्तरीय, कलर-कोडिड मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें रेड सबसे गंभीर चेतावनी के लिए इस्तेमाल किय जाता है, इसके बाद ऑरेंज, येलो और ब्लू आता है।