5 Dariya News

70 साल की दादी ने हर की पौड़ी में गंगा नदी में छलांग लगाई... नजारा देखकर चौंक गए लोग

हर की पौड़ी में करीब 70 साल की बूढ़ी दादी ने लगाई गंगा नदी में छलांग,बनी बुलंद हौसले की मिसाल

5 Dariya News

हरिद्वार 28-Jun-2022

Viral video: हरिद्वार में हर की पौड़ी का एक विडिओ जमकर वायरल हो रहा है दरअसल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला गंगा पुल पर रेलिंग के पार जाकर निडर होकर गंगा में छलांग लगा दी और तैरकर किनारे पहुंच गई इस बूढ़ी दादी की हिम्मत देख वहाँ खड़े सब लोग हैरान हो गए हलांकि ऐसा करना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। अकसर इस तरह की हरकत की वजह से लोग यहां गंगा की धारा में बहकर अपनी जान गंवाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो बताया जा रहा रहा की इस हिम्मत वाली बूढी दादी की उम्र करीबन 70 साल है जो हरियाणा के जींद की रहने वाली है। तेज़ी से वायरल हो रही इस वीडियो (Viral video) को देख हर कोई हैरान है। यदि आपने इस वीडियो को नहीं देखा तो नीचे देखिए ये दादी के हौसले को देखकर आप भी जरूर हैरान हो जाएंगे:-

Also read:नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली 105 साल की ‘उड़नपरी दादी’... 45 सेकंड में पूरी कर ली 100 मीटर रेस

हरकी पैड़ी के पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बुजर्ग महिला पुल से गंगा में छलांग लगाकर आराम से तैरकर किनारे जाती हुई विडियो में दिख रही है। बुजुर्ग महिला की उम्र 70 साल के करीब की बताई जा रही है।#haridwar pic.twitter.com/cmQVkTr6lr

— Hindustan (@Live_Hindustan) June 28, 2022

चेतावनी के बाद भी हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों की भीड़  

मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन चेतावनी के चलते भी लोगों को इस का कोई असर नहीं दिख रहा क्योंकि हरिद्वार में श्रद्धालुयों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसके अलावा केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में श्रद्धालु की भीड़ देखि जा सकती है।