महाराष्ट्र के बवाल में डॉन की एंट्री, शिंदे बोले- जिसके दाऊद से संबंध है उसे समर्थन कैसे दे दें
5 Dariya News

महाराष्ट्र के बवाल में डॉन की एंट्री, शिंदे बोले- जिसके दाऊद से संबंध है उसे समर्थन कैसे दे दें

Maharashtra में की सियासत में नया मोड आ गया है। शिवसेना के बागी नेता Eknath Shinde ने NCP नेता Nawab Malik बड़ा हमला किया है। इस सियासी लड़ाई में अब Dawood Ibrahim की एंट्री भी हो चुकी है।

5 Dariya News

महाराष्ट्र 27-Jun-2022

Maharashtra में सियासी संग्राम चल रहा है। ये लड़ाई रुकने के बजाए अब और खतरनाक हो चुकी है। नेताओं का वार-पलटवार जारी है। अब इस लड़ाई में Dawood Ibrahim की एंट्री भी हो चुकी है। जी हां शिवसेना के बागी नेता और कैबिनेट मंत्री Eknath Shinde ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए दाऊद इब्राहिम का नाम लिया और कहा कि जिसका दाऊद से संबंध है, उसे हम समर्थन कैसे दे सकते हैं।

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर लिखा- बाल ठाकरे की पार्टी उस दाऊद इब्राहिम के साथ सीधे संबंध रखने वाले लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है, जो कई बम विस्फोट करके निर्दोष मुंबईकरों को मारने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस तरह के समर्थन के विरोध में उनके और अन्य विधायकों द्वारा विद्रोह का झंडा उठाया गया है और उन्हें बाल ठाकरे की शिवसेना को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकनाथ शिंदे का ये ट्वीट NCP नेता Nawab Malik के बारे में था। इस वक्त नवाब मलिक Dawood Ibrahim के रिश्तेदारों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं।

मुंबई बाँबस्फोट घडवून निष्पाप मुंबईकरांचा जीव घेणाऱ्या दाऊदशी थेट संबंध असणाऱ्यांना हिंदुहृदयसम्राट वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे यांची शिवसेना समर्थन कशी करू शकते…?
यालाच विरोध म्हणून उचललेलं हे पाऊल; आम्हा सर्वांना मृत्यूच्या दारात घेऊन गेले तरी बेहत्तर..#MiShivsainik @rautsanjay61

— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 26, 2022

शिंदे ने टवीट में लिखा- हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना उन लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है, जिनका दाऊद से सीधा संबंध है, जिसने मुंबई बम धमाकों को अंजाम देकर निर्दोष मुंबई के लोगों को मार डाला? इसका विरोध करने के लिए हम यह कदम उठा रहे हैं। यदि यह कदम हमें मौत के कगार पर भी ले जाता है, तो हमें इसकी परवाह नहीं है। आपको बता दें कि शिंदे के इस ट्वीट के बाद महाराष्ट्र में बवाल हो गया है और उद्धव ठाकरे की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं।

हिंदुहृदयसम्राट वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे यांच्या हिंदुत्वाच्या विचारांसाठी आणि बाळासाहेबांची शिवसेना वाचविण्यासाठी आम्हाला मरण जरी आलं तरी बेहत्तर....
तसे झाल्यास आम्ही सारे आमचं भाग्य समजू...#MiShivsainik @rautsanjay61

— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 26, 2022

शिंदे ने दूसरा ट्वीट भी किया। उन्होंने Sanjay Raut को टैग करके लिखा- अगर वे शिवसेना और बाल ठाकरे की विचारधारा को बचाते हुए मर जाते हैं तो वे खुद को भाग्यशाली मानेंगे। हालांकि संजय राउत ने अभी उनको कोई जवाब नहीं दया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकनाथ शिंदे Eknath Shinde के नेतृत्व में शिवसेना के 40 बागी विधायक 22 जून से असम की राजधानी गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए है। इससे पहले बागी विधायकों ने सूरत के एक होटल में डेरा जमाया था। बागी विधायकों ने Uddhav Thackeray सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अब उद्धव की सरकार गिरने की कगार पर है।