5 Dariya News

IAS पोपली के बेटे की गोली लगने से मौत.. मां बोली- बेटे के खून लगे हाथ नहीं धोऊंगी

Punjab के सीनियर IAS अफसर Sanjay Popli की पत्नी बोली- विजिलेंस की टीम ने मेरे बेटे को गोली मारी, उनकी वर्दी उतरवाकर रहूंगी।

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 25-Jun-2022

Punjab के सीनियर IAS अफसर Sanjay Popli के बेटे Kartik Popli 26 की गोली लगने से मौत हो गई है। अब परिवार का आरोप है कि कार्तिक को विजिलेंस टीम ने गोली मारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के वक्त विजिलेंस टीम पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची थी। मामला पेचीदा होता जा रहा है।  वहीं, चंडीगढ़ के SSP कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

इकलौते बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने कहा कि उसके बेटे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार है। जब तक इन पुलिस वालों की वर्दी न उतरवाई, वह बेटे के खून लगे हाथ को नहीं धोएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजिलेंस ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है। IAS पोपली को आज ही मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था। परिवार का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। विजिलेंस उन पर झूठे बयान देने के लिए दबाव डाल रही थी। परिवार के मुताबिक विजिलेंस की टीम उनके घर आई थी। इस दौरान वहां छानबीन की गई। 

इसी दौरान कार्तिक और विजिलेंस अफसरों के बीच बहस हुई। कार्तिक की मां ने कहा कि जब मैं ऊपर गई तो विजिलेंस वाले ने उनके बेटे पर पिस्टल तान रखी थी। इसके बाद उन्हें नीचे भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने गोली की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि यह उनके बेटे को लगी है। IAS पोपली की पत्नी का कहना है कि उनके पति को झूठे केस में फंसाया गया है। पंजाब के CM Bhagwant Mann वाहवाही के लिए छोटे मामले को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

इस मामले में अब बवाल बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद कार्तिक की डेड बॉडी को सेक्टर 16 के DMHH में रखवाया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीम सेक्टर 11 संजय पोपली के घर में जांच के लिए पहुंची। पोपली के पारिवारिक मित्र एडवोकेट मतविंद्र सिंह ने कहा कि मोहाली कोर्ट में पेशी की बजाय संजय पोपली को विजिलेंस घर लाई। वह मोहाली में थे और उन्हें संजय पोपली का फोन आया कि विजिलेंस ने उनके बेटे को गोली मार दी। कार्तिक के सिर पर गोली लगी है।

संजय पोपली की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित इसी घर की तलाशी ली थी। वहां से 73 कारतूस मिले। इनमें 7.65MM के 41, .32 बोर के 2 और .22 बोर के 30 कारतूस भी शामिल हैं। जिस वजह से पोपली पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया था।