नुपुर शेरनी है, उसकी फोटो को जूतों से रौंदना गलत, जहां से अफजल निकलेगा, घुसकर मारेंगे:उमा भारती

5 Dariya News

नुपुर शेरनी है, उसकी फोटो को जूतों से रौंदना गलत, जहां से अफजल निकलेगा, घुसकर मारेंगे:उमा भारती

5 Dariya News

24-Jun-2022

Nupur Sharma के बयान की वजह से भले ही पूरे देश में हिंसा हुई हो। लेकिन बहुत नेता लोग आज भी नुपुर शर्मा को सपोर्ट खुल कर कर रही हैं। Uma Bharti एक बार फिर से नुपुर शर्मा के सपोर्ट में आई है। एक न्यूज पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में उमा भारती ने साफ कहा है कि नुपुर शर्मा एक शेरनी है, एक दबंग औरत है।

उमा भारती से सवाल किया किया गया कि क्या आपको व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि अति धार्मिकता या अति राष्ट्रवाद समाज में विरोध के स्वर पैदा करता है? इस पर उमा भारती ने जवाब दिया- नहीं। अतिराष्ट्रवाद क्या है। अतिराष्ट्रवाद है कि, आप इच्छा रखें कि PoK हमारा होगा। मैंने पढ़ा जिस घर से अफजल निकलेगा, उस घर में घुसकर मारेंगे… ये क्यों निकला, क्योंकि कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा… ये नारा लगा। तो अतिवादी जो होते हैं, वो सब जगह होते हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों को उदार होना होगा।

उमा भारती ने आगे कहा- इस्लाम को भी रिफॉर्मेटिव होना पड़ेगा। नहीं तो वो कहेंगे कितने अफजल मारोगे, हर घर से अफजल निकलेगा, तो यहां भी एलिमेंट तैयार होने लग जाएंगे कि हर घर में घुसकर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा। इसलिए हमें खराब चीजों की खुलकर निंदा करनी चाहिए। नुपुर शर्मा पर पार्टी ने सही कार्रवाई की, क्योंकि उनका बयान पार्टी की नीति के खिलाफ था। नुपुर पर FIR दर्ज है। वो दबंग हैं। शेरनी हैं। उनके पुतले को फांसी लगा रहे हैं, उनके फोटो को जूतों से रौंदा जा रहा है। जो कि बिलकुल गलत है। औवेसी को तुरंत इसकी निंदा करनी चाहिए थी। सारे मुस्लिम नेताओं को निंदा करनी चाहिए थी कि यह इस्लाम की तहजीब के खिलाफ है। इसी वजह से नारे निकलते हैं कि, जिस घर से अफजल निकलेगा, उस घर में घुसकर मारेंगे।

क्या है नुपुर शर्मा विवाद- 

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर शर्मा एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। ये विवाद तूल पकड़ता गया जिसके बाद नुपुर को बीजेपी ने पार्टी ने निकाल दिया। चारों तरफ नुपुर की आलोचना होने लगी।