रंग लाई पुतिन-मोदी की दोस्ती… अब रूस के बाजार में खुलेंगे भारतीय स्टोर

5 Dariya News

रंग लाई पुतिन-मोदी की दोस्ती… अब रूस के बाजार में खुलेंगे भारतीय स्टोर

5 Dariya News

रूस 24-Jun-2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि अब जल्द ही रूस में सुपरमार्केट चेन खोलने वाले हैं हलांकि अभी इस बात का खुलसा नहीं किया गया है कि किन भारतीय स्टोर्स की चेन रूस में खुलेंगी। ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि साल के पहले तीन महीने में रूस और ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में 38 फीसद की बढ़त हुई है और यह 45 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। हाल ही में इस देश ने रिकॉर्ड तेल की सप्लाई की है। देखते-देखते रूस (India oil import from Russia) देश का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया। इसके अलावा आपको बता दें की यूक्रेन में होने वाले युद्ध के कारण पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं।  

 रूस के बाजार में खुलेंगे भारतीय सुपरमार्केट?

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि रूस और भारत रूस में भारतीय सुपरमार्केट (Indian supermarket) चेन खोलने को लेकर बातचीत कर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अभी रूसी बाजार में चीनी कारों और उपकरणों की हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर भी बातचीत की जा रही है। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि ब्रिक्स देशों में रूस की उपस्थिति बढ़ रही है। चीन और भारत को रूसी तेल के निर्यात में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है।

साथ मिलकर करेंगे हर मुश्किल का समाधान 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नेकहा कि हम एक साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर करेंगे फिर वो चाहे आंतकवाद का मुकाबला, संगठित अपराध, नई तकनीकों के साथ आपराध, से लेकर खतरनाक संक्रमणों जैसी समस्याएं ही क्यों न हो हम इनको एकजुट होकर हल कर सकते हैं।

इंटरनेशनल करेंसी बनाने की तलाश में पुतिन

पुतिन ने बताया कि हम ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैकल्पिक मैकेनिज्म तैयार कर रहे हैं। हम पूरी तैयारी कर रहे हैं कि रूस के फाइनेंशियल मैसेजिंग सिस्टम के ब्रिक्स देशों के बैंकों के साथ जोड़ दिया जाए हम यह तलाश कर रहे हैं कि आखिरकार ब्रिक्स देशों की करेंसी के आधार पर एक इंटरनेशनल करेंसी कैसे बनाई जाए।