5 Dariya News

स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट संबंधी डिप्टी कमिशनर ने की बैठक

प्रोजैक्ट सुल्तानपुर लोधी को धार्मिक तीर्थस्थल के तौर पर करेगा विकसित

5 Dariya News

कपूरथला 23-Jun-2022

डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में स्मार्ट सिटी योजना के काम को बडे स्तर पर करने के निर्देश दिए, ताकि पवित्र शहर को तीर्थस्थल के तौर पर विकसित कर बडी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

डिप्टी कमिशनर के साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) अनुपम क्लेर, उप मंडल मैजिस्ट्रेट रणदीप सिंह ने अधिकारियों को कहा कि योजना के तहत एसटीपी, सेफ सिटी, स्मार्ट स्कूल, डडविंडी से सुल्तानपुर लोधी फोर लेन रोड जैसे काम किए जाने है और सुल्तानपुर लोधी से मुंडी मोड़ रोड, सोलर प्लांट की स्थापना, किला सराय के रख-रखाव आदि का काम शामिल है को समय पर पूरा करने के साथ निजी तौर पर निगरानी की जाए।

डडविंडी-सुल्तानपुर लोधी रोड जो कि 26.14 करोड़ रुपये की लागत से और सुल्तानपुर लोधी से मुंडी मोड़ रोड 74.11 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गीय होगा के बारे में डिप्टी कमिशनर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस योजना को पहल देने को कहा, क्योंकि यह पवित्र शहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगा।

डिप्टी कमिशनर ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को सड़कों को चौड़ा करने से पहले सभी बिजली के खंभों को हटाने के लिए कहा। डिप्टी कमिशनर ने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा कि यह काम मार्च 2023 तक पूरा किया जाना है।

सेफ सिटी प्रोजैक्ट के अधीन इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की बात करते हुए डिप्टी कमिशनर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को अगले छह महीने में काम पूरा करने की बात कही । बता दें कि इस योजना के लिए टैंडर पहले ही खोले जा चुके है, जिसमें सुरक्षा कारणों से शहर पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल है जिसे संगठित कंट्रोल रूम से जोडा जाएगा।

स्मार्ट सिटी योजना अधीन सुल्तानपुर लोधी में 14 करोड़ रुपये की लागत से 4 स्कूल जिनमें सरकारी स्कूल (लड़के), सरकारी कन्या स्कूल, जिला प्राईमरी स्कूल और बोर्डिंग स्कूल शामिल है को स्मार्ट स्कूल के रूप में स्थापित किया जाएगा। एक्सियन लोक निर्माण विभाग ने कहा कि इस संबंध में ट़ैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और बाकी काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

किला सराय के रख-रखाव की बात करते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि संरक्षण विभाग काम में तेजी लाए, क्योंकि विभाग द्वारा 28 लाख रुपये पहले ही जारी किए जा चुके है। इसके अलावा डिप्टी कमिशनर ने पेयजल एटीएम के कामकाज, आग बुझाने की व्यवस्था को मजबूत करने और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम की भी समीक्षा की। इस अवसर पर एक्सियन सीवरेज बोर्ड जी.पी. सिंह, एक्सियन पवन कुमार, डिप्टी सीईओ बिक्रमजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।