प्रयागराज हिंसा: हाईकोर्ट पहुंची मास्टरमाइंड जावेद की पत्नी.. बोलीं- हमारा मकान गलत गिराया

5 Dariya News

प्रयागराज हिंसा: हाईकोर्ट पहुंची मास्टरमाइंड जावेद की पत्नी.. बोलीं- हमारा मकान गलत गिराया

Prayagraj Violence के मास्टरमाइंड Javed Mohammad की पत्नी Parveen Fatima ने कोर्ट से मुआवजा दिए जाने और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिए जाने की मांग की

5 Dariya News

प्रयागराज 22-Jun-2022

Prayagraj Violence के मास्टरमाइंड Javed Mohammad उर्फ जावेद पंप की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। Parveen Fatima ने Allahabad High Court में याचिका दाखिल है कि बुलडोजरों के जरिए मनमाने तरीके से मकान गिराए गिराए गए हैं। हमारा मकान भी गलत तरीके से गिराया गया। इसकी जांच होनी चाहिए।

मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप की पत्नी इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सरकार द्वारा बुलडोजर के जरिए मनमाने तरीके से मकान गिराने का आरोप लगाया है। याचिका में मुआवजा दिए जाने और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा पत्नी ने दोबारा मकान बनाने तक सरकारी आवास दिए जाने की भी गुहार लगाई है। 

मास्टरमाइंड की पत्नी ने अर्जेंट मैटर मानते हुए, गर्मी की छुट्टियों में अर्जेंसी के आधार पर सुनवाई किए जाने की भी अपील की है। याचिका में कहा गया है कि मकान उसके नाम था। जबकि पीडीए ने सिर्फ 12 घंटे पहले उसके पति के नाम घर पर नोटिस चस्पा की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रयागराज हिंसा के बाद मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के घर बुलडोजर चला था। ये कार्रवाई प्रयागराज प्राधिकरण के द्वारा की गई थी। जिसमें कहा गया था कि ये घर बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से बनाया गया है।