उद्धव पर बोलीं नवनीत राणा- मैंने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, अब महाराष्ट्र से संकट टलेगा

5 Dariya News

उद्धव पर बोलीं नवनीत राणा- मैंने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, अब महाराष्ट्र से संकट टलेगा

5 Dariya News

महाराष्ट्र 22-Jun-2022

Maharashtra संकट के बीच नवनीत राणा ने तंज कसा है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। शिवसेना के सीनियर नेता Eknath Shinde बागी हो चुके हैं और उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 46 विधायक हैं। इस सियासी संकट पर सियासी वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है। नवनीत राणा ने कहा कि हम ढाई साल से महाराष्ट्र को डूबते देख रहे है। जबसे महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी है, तब से महाराष्ट्र संकट में है। लेकिन मैंने 11 बार हनुमान  चालीसा का पाठ किया है, अब लगता है महाराष्ट्र से संकट की घड़ी दूर होने वाली है। अब संकट मोचन ही महाराष्ट्र को बचा सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अब कभी भी अपना इस्तीफा दे सकते हैं। एकनाथा शिंदे के बागी हो जाने के बाद शिवसेना की बैठक हुई। इसी बीच एक खबर आ रही है कि महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में 8 मंत्री शामिल नहीं हुए। जिसके बाद से ये साफ हो गया है कि उद्धव को अब अपना इस्तीफा देना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले Shiv Sena नेता Sanjay Raut ने कहा था- राज्य में जो मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है वह विधानसभा भंग होने की दिशा में चल रहा है। यानी कि महाराष्ट्र में विधानसभा भंग हो सकती है।  शिवसेना के बागी नेता Eknath Shinde ने बुधवार को दावा किया कि उनके साथ  40 बागी विधायक असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। वहीं 10 और विधायक जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे। आने वाला समय शिवासेना के लिए बहुत भारी हो सकता है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद भाजपा के नेता Devendra Fadnavis के घर भाजपा विधायकों का आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कुछ देर में इन विधायकों के साथ बैठक भी होगी। 

महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा देखते हुए कांग्रेस नेता Kamal Nath ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। मध्यप्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। ये उनकी की पार्टी के विधायक है जो बागी हो गए है। अब उन्हें ही फैसला लेना है कि रेल को पट्री पर कैसे लेकर आना है।