इस्तीफा देगें उद्धव!-महाराष्ट्र में पोस्टर- तेरा घमंड 4 दिन का है पगले,हमारी बादशाही खानदानी है

5 Dariya News

इस्तीफा देगें उद्धव!-महाराष्ट्र में पोस्टर- तेरा घमंड 4 दिन का है पगले,हमारी बादशाही खानदानी है

5 Dariya News

महाराष्ट्र 22-Jun-2022

Maharashtra से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Shiv Sena नेता Sanjay Raut ने कहा है कि राज्य में जो मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है वह विधानसभा भंग होने की दिशा में चल रहा है। यानी कि महाराष्ट्र में विधानसभा भंग हो सकती है।  शिवसेना के बागी नेता Eknath Shinde ने बुधवार को दावा किया कि उनके साथ  40 बागी विधायक असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। वहीं 10 और विधायक जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे। आने वाला समय शिवासेना के लिए बहुत भारी हो सकता है।

वहीं मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है- तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है। इस पोस्टर के अब कईं मायने देखे जा रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद भाजपा के नेता Devendra Fadnavis के घर भाजपा विधायकों का आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कुछ देर में इन विधायकों के साथ बैठक भी होगी। 

बैठक कितने बजे शुरू होगी इसकी  जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा देखते हुए कांग्रेस नेता Kamal Nath ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। मध्यप्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। महाराष्ट्र में सियासी संकट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता ही न जाएगी। उन्होने कहा कि फिलहाल अच्छे माहौल में बात हो रही है। हमारे लिए पार्टी की प्रतिष्ठा सबसे ऊपर है, बाकि चीजें उसके बाद है। महाराष्ट्र में ये ड्रामा कहां तक जाता है ये देखना काफी रोचक होगा। 

इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे

शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं। भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी बालासाहेब थोराट के घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम उद्धव ने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसी बीच एक खबर ये भी आई है कि महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं।