मौलाना तौकीर रजा के बयान पर बवाल, बोले- आओ! नरेंद्र मोदी-अमित शाह कलमा पढ़ो.. और इस्लाम को समझो

5 Dariya News

मौलाना तौकीर रजा के बयान पर बवाल, बोले- आओ! नरेंद्र मोदी-अमित शाह कलमा पढ़ो.. और इस्लाम को समझो

Nupur Sharma के बयान से नाराज Maulana Tauqeer Raza ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और Amit Shah पर तीखा हमला बोला है

5 Dariya News

बरेली 20-Jun-2022

Nupur Sharma की पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी ने पूरे देश को एक मुश्किल घड़ी में धकेल दिया है। इस बयान के विरोध में जहां देश में हिंसा हुई वहीं विदेश में भी भारत की कड़ी निंदा हुई। अभी भी हालात नाजुक बने हुए हैं। विरोध प्रदर्शन अभी भी थमे नहीं हैं। इसी बीच बरेली में IMC प्रमुख  Maulana Tauqeer Raza ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा जुबानी वार किया है। रजा ने कहा कि हिंदुस्तानियों को आपस में मिलकर रहना चाहिए। मैं मोदी और Amit Shah को दावत देता हूं। इस्लाम को ईमानदारी से समझने की कोशिश करो और कलमा पढ़ो। तभी वो इस्लाम को समझ पाएंगे।

तौकीर रजा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- इस्लाम में कोई ऊंच-नीच नहीं, कोई छोटा-बड़ा नहीं है। इस्लाम ही दुनिया मे अमन कायम कर सकता है। आओ नरेंद्र मोदी कलमा पढ़ो, हम भी आपको सिर पर बैठा लेंगे। अल्लाह के सिवा हम किसी से नहीं डरते। हम इस हुकूमत को कोई ज्ञापन नही देंगे। नरेंद्र मोदी हमारे देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। हमें नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा योगी राज नापसंद है लेकिन योगी राजधर्म का पालन कर रहे हैं। योगी ने अयोध्या में मुसलमानों को बदनाम करने वालों को जेल भेजा। CM योगी के इस कदम की हम प्रशंसा करते हैं। अमन का जो भी काम वो करेंगे हम उनके साथ है। हम योगी सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।

मुसलमान ट्रेन नहीं जला रहा-

रजा ने सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा- इस बेईमान हुकूमत ने मुसलमानों के साथ क्या किया इसे दुनिया को बताएंगे। ज्ञापन देना होगा तो यूएनओ में देगें। हमारी बात इसलिए नहीं सुनी गई क्योंकि हम ट्रेन नहीं जला रहे। लोग हमें घर वापसी करवाना चाहते हैं और हम कहते है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों कलमा पढ़ लें और इधर आ जाएं। ऐसा माहौल हम पूरे देश में बनाएगे। अग्निपथ के खिलाफ नौजवानों का समर्थन करता हूं। जब नाम ही अग्निपथ रखा, तो आग तो लगनी ही थी। अब आप जितनी शांति से आए हैं, आपको उतनी ही शांति से वापस जाना है। मोदी सरकार ने युवाओं को बर्बाद करने का ठेका ले रखा है। हम चाहते हैं इस योजना को वापस लिया जाए। 

नुपुर शर्मा ने जो बयान दिया, उसके लिए बड़े से बड़ी सजा भी बहुत छोटी है। हम नुपुर की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। लेकिन सरकार नुपुर को पूरा संरक्षण दे रही है। भले ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया हो। लेकिन नुपुर को कोई सजा नहीं मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने भी नुपुर शर्मा के बयान पर मोदी सरकार को घेरा था। ओवैसी ने कहा था कि मोदी सरकार नुपुर को चुनाव में स्टार प्रचारक बनाएगी। हो सकता है नुपुर को  BJP की ओर से दिल्ली का CM पद का उम्मीदवार ही बना दिया जाए।