अग्निपथ पर बवाल के बीच Anand Mahindra का बड़ा ऐलान, कहा-अग्निवीरों को 4 साल बाद मैं नौकरी दूंगा

5 Dariya News

अग्निपथ पर बवाल के बीच Anand Mahindra का बड़ा ऐलान, कहा-अग्निवीरों को 4 साल बाद मैं नौकरी दूंगा

5 Dariya News

नई दिल्ली 20-Jun-2022

अग्निपथ स्कीम Agnipath Scheme पर पूरे देश में बवाल हो रहा है। विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हो चुका है कि देश में कईं जगह हिंसा हो रही है, ट्रेनों को जलाया जा रहा है। अग्निपथ स्कीम के चलते प्रदर्शकारियों ने आज भारत बंद बुलाया है। जिसकी वजह से दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में भयंकर जाम लगा है, लोग गर्मी में बेहाल है।  इस बीच महिंद्रा ग्रुप ने अग्निवीरों से के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन Anand Mahindra ने कहा है- सेना में चार साल की सेवा के बाद 'अग्निवीरों' को हम नौकरी देंगे।

अग्निपथ के नाम पर देश में हो रही हिंसा से आनंद महिंद्रा दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- अग्निपथ प्रोग्राम को लेकर हो रही हिंसा से दुखी हूं। बीते साल जब योजना पर विचार किया गया था तो मैंने कहा था और दोहराया था कि अग्निवीर जो अनुशासन और कौशल सीखेंगे, वह उन्हें खासतौर से रोजगार के लायक बना देगा। आनंद यहीं नहीं रुके। इसी बीच उन्होंने अग्निवीरों को नौकरी का ऑफर भी दे दिया। आनंद ने लिखा- महिंद्रा ग्रुप इस तरह के प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं को हमारे यहां नौकरी का मौका देगा।

Large potential for employment of Agniveers in the Corporate Sector. With leadership, teamwork & physical training, agniveers provide market-ready professional solutions to industry, covering the full spectrum from operations to administration & supply chain management https://t.co/iE5DtMAQvY

— anand mahindra (@anandmahindra) June 20, 2022

आनंद महिंद्र के इस ट्वीट को खूब सरहाया जा रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स आनंद महिंद्रा  से सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी कंपनी इन अग्निवीरों को किस प्रकार की नौकरी देगी और कौनसी पोस्ट पर रिक्रूट करेगी। इस सवाल का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा- अग्निवीरों के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। लीडरशिप क्वॉलिटी, टीम वर्क और शारीरिक प्रशिक्षण की वजह से अग्निवीर के रूप में इंडस्ट्री को बाजार के लिए तैयार पेशेवर मिलेंगे। ये लोग एडमिनिस्ट्रेशन, सप्लाई चेन मैनेजमेंट कहीं भी काम कर सकते हैं।

अग्निपथ स्कीम पर क्यों हो रहा बवाल- 

केंद्र सरकार ने 14 जून को अग्निपथ योजना का ऐलान किया था, जिसके जरिए भर्ती होने वाले अग्निवीरों को 4 सालों तक सेना में सेवा का मौका मिलेगा। हालांकि, इस अवधि के बाद सेना 25 फीसदी सैनिकों की सेवा में विस्तार देगी और बाकि 75 प्रतिशत को रिटायर कर दिया जाएगा यानी कि उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। योजना के ऐलान के बाद से ही देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है और इसको लेकर युवा सड़कों पर उतर आए हैं। कई राज्यों में प्रदर्शन हिंसक हो गया है और प्रदर्शनकारी रेल व अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि सिर्फ 4 साल की नौकरी के बाद हम बेरोजगार हो जाएंगे। हम इतने समय से सेना में जाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। क्या सिर्फ 4 साल की नौकरी काफी है?