World Music Day 2022: कब और कहाँ हुई पहली बार वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुरुआत, जानिए म्यूजिक का दिलचप्स इतिहास

5 Dariya News

World Music Day 2022: कब और कहाँ हुई पहली बार वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुरुआत, जानिए म्यूजिक का दिलचप्स इतिहास

5 Dariya News

19-Jun-2022

World Music Day 2022: म्यूजिक जिसे हम हिंदी में संगीत कहते है ये हमारी जिंदगी का कब एक हिस्सा बन गया शायद आप भी नहीं जानते होंगे। चाहे ख़ुशी का मौका हो या गम का साया, कोई सेलिब्रेशन हो या दिल टुटा हो, बारिश का मौका हो या चाँदनी रातें हो संगीत हर पल को एक बदल देता है। म्यूजिक पर एक बहुत ही प्रसिद्ध लेखक हैंस क्रिस्टियन एंडरसन (Hans Christian Andersen) ने एक बात कही थी कि “जहाँ शब्द चुप हो जाते हैं,वहां संगीत बोलना शुरू करता है यह हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।  इस दिन को मनाने के लिए पुरे देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं लेकिन क्या आपने इससे पहले कभी सोचा की वर्ल्ड म्यूजिक डे पहली बार कब और कैसे शुरू हुआ आख़िरकार क्या है इसका दिलचस्प इतिहास।  

विश्व संगीत दिवस का इतिहास  (World Music Day 2022) 

विश्व संगीत दिवस पहली बार वर्ष 1982 में फ्रांस में Solstice पर मनाया गया था। वहां पर इस जलसे को  'Fete de la Musique' के नाम से जाना जाता है। संगीत का जश्न मनाने के लिए एक दिन की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फ्लेरेट एक फ्रांसीसी संगीतकार, संगीत पत्रकार, उत्सव आयोजक और रेडियो निर्माता थे और तब से, संगीत दुनिया भर के विभिन्न देशों में बहुत प्रसिद्ध हो गया है। जिसके बाद इसे 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे के रूप में मनाया जाने लगा इस दिन सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए संगीत बजाया जाता है।

संगीत का महत्व (World Music Day 2022)

विशेषज्ञों के अनुसार कई रिसर्च के मुताबिक जानकारी दी कि संगीत तनाव को कम करने में मदद करता है, बेहतर नींद प्रदान करता है और हमें आगे बढ़ने में मदद करता है। मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए संगीत चिकित्सा अद्भुत साबित हुई है और यह किसी व्यक्ति को बेहतर व्यायाम करने में भी मदद कर सकती है। सही प्रकार के संगीत से लोग अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन भी कर सकते हैं।